नया साल आने वाला है और इस मौके पर हर कोई पार्टी करता है। मगर ऐसे में कौन से गाने बजायें ये सवाल हर किसी के मन में आता है। आप कितने भी अंग्रेजी गाने क्यों ना सुन लें, लेकिन पार्टी बॉलीवुड के गानों के बिना अधूरी है। आज इस खबर में हम आपकी पार्टी प्ले लिस्ट को तैयार करने में मदद करने वाले हैं। ये गानें आपकी पार्टी को और भी मजेदार बना देंगे।
बिजुरिया
बिजुरिया गाना फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का पहला गाना है, जो सोनू निगम के 1999 के गाने “बिजुरिया” का रीक्रिएशन है। इस गाने के बोल तो मजेदार है ही, साथ ही इसका म्यूजिक भी कमाल है, जो आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। गाने का वीडियो भी बहुत ही मजेदार है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने अपनी अदाओं से दर्शकों को आकर्षित किया है।
खेतों में आई नहीं
‘खेतों में आई नहीं’ गाना फिल्म ‘स्त्री 2’ का एक लोकप्रिय गाना है, जिसे पवन सिंह, सिमरन चौधरी, और दिव्या कुमार ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। ये गाना आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें: ‘गजब है यीशु की महिमा’- क्रिसमस पर वायरल हुआ भोजपुरी में बना ये गाना, लाखों में मिले हैं व्यूज
आज की रात मजा हुस्न का
आज की रात मजा हुस्न का गाना फिल्म स्त्री 2 का एक लोकप्रिय गाना है, जिसे मधुबंती बागची, दिव्या कुमार, और सचिन-जिगर ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। यह गाना 24 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था और जल्द ही हिट हो गया।
झुमका गिरा रे
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का झुमका गाना फिल्म एक लोकप्रिय गाना है, जिसे प्रीतम और मदन मोहन ने कम्पोज किया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे अरिजीत सिंह, जोनिता गांधी, रनवीर सिंह, और प्रीतम ने गाया है। पार्टी पर डांस के लिए ये गाना जबरदस्त है।
FA9LA
धुरंधर से अक्षय खन्ना का गाना FA9LA भी इस वक्त बहुत चर्चा में है और काफी पसंद किया जा रहा है। ये नया गाना आपकी पार्टी में बजाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
