नया साल आते ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर रियलिटी शोज़ तक हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए तैयार है। आइए जानते हैं प्लेटफॉर्म के हिसाब से कौन-सी फिल्में और वेब सीरीज़ OTT पर रिलीज हो रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जनवरी में ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज़ होने वाला है—पहले उनकी रिलीज़ डेट, और फिर यह कि हर फिल्म या सीरीज से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

हक

जनवरी की शुरुआत एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म Haq से होगी। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देश के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित है। फिल्म में यामी गौतम धर एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसे उसके पति (इमरान हाशमी) द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। छोटे शहर की पृष्ठभूमि में बनी यह कहानी एक महिला के सम्मान, हक और आर्थिक सुरक्षा की लड़ाई को दिखाती है। ये 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।

मास्टर शेफ इंडिया

रियलिटी टीवी के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि मास्टरशेफ इंडिया अपने नौवें सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो की थीम ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ रखी गई है, जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन और प्रतियोगियों की निजी फूड जर्नी को खास जगह दी जाएगी। इस सीजन को और भी खास बनाता है जजों की ओरिजिनल तिकड़ी — विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर की वापसी। ये शो 5 जनवरी 2026 को सोनी टीवी पर आने वाला है।

फ्रीडम एट मिडनाइट

पहले सीजन की सफलता के बाद ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का दूसरा सीज़न आ रहा है। यह सीज़न भारत की आज़ादी के बाद के उथल-पुथल भरे दौर और विभाजन के बाद की त्रासदी पर केंद्रित है। कहानी में राजनीतिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों के दर्द, नुकसान और संघर्ष को दिखाया जाएगा। सीरीज़ में राजेंद्र चावला सरदार पटेल और आरिफ ज़करिया मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में नजर आएंगे। ये 9 जनवरी को Sony LIV रिलीज होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: फरहाना भट्ट के नीलम गिरी के पत्र फाड़ने से लेकर ‘जीके क्या करेगा’ तक, बिग बॉस 19 के सबसे विवादित झगड़े

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अपनी 2019 की रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं। इस बार कहानी चंडीगढ़ में आगे बढ़ती है, जहां अजय और रकुल के किरदारों को आयशा के माता-पिता को मनाने की चुनौती का सामना करना पड़ता है। फिल्म में आर. माधवन आयशा के पिता के रोल में नजर आएंगे, जिससे उम्र के फासले को लेकर कहानी में नया मोड़ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

स्प्लिट्सविला X6

रियलिटी ड्रामा पसंद करने वालों के लिए स्प्लिट्सविला X6 नए सीजन के साथ लौट रहा है, जिसका सब-टाइटल है ‘प्यार या पैसा’। इस बार शो का थीम कसीनो पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को प्यार और पैसों में से एक चुनना होगा। सनी लियोनी एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आएंगी, उनके साथ करण कुंद्रा भी शो को होस्ट करेंगे। ये शो 9 जनवरी 2026 को
JioHotstar को आने वाला है।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह जब ने फिल्मों की थी एंट्री तब 5 साल की थीं सारा अर्जुन, अब ‘धुरंधर’ में किया रोमांस

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

इमरान हाशमी स्टारर यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पृष्ठभूमि पर बनी है। सीरीज में तस्करी के नेटवर्क, अंडरकवर ऑपरेशन और पुलिस सिस्टम के अंदर के दबाव को दिखाया जाएगा। तेज रफ्तार कहानी और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज एक ऐसी दुनिया की झलक देती है, जो आमतौर पर कम देखने को मिलती है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी को आने वाली है।

120 बहादुर

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानी है, जिन्होंने भारी मुश्किलों के बावजूद दुश्मन का डटकर सामना किया। ये 16 जनवरी 2026 को Prime Video पर आने वाली है।