Sudhir Chaudhary:  साल 2020 में काफी कुछ देखने को मिला है। कोरोना ने पूरी दुनिया का जीवन जीने का ढंग तक बदल दिया। हमें हमारे घरों में लॉक़डाउन के साथ कैद कर दिया। सुधीर चौधरी ने भी जाते हुए साल को लेकर एक ट्वीट किया। सुधार चौधरी ने कहा कि साल 2020 ऐसा साल रहा है जिसने सिखा दिया कि साल 2021 में कैसे जीना है। सुधीर चौधरी अपनी इस पोस्ट में 4 जरूरी सीख लोगों को देते दिखे। जिसे देख कर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

सुधीर चौधरी ने लिखा- साल 2020 भूलने का नहीं बल्कि याद रखने का साल है। ये साल एक सख्त अध्यापक की तरह था। मेरी 4 सीख ये हैं। पहली स्वस्थ लोगों का भविष्य है, दूसरा घर परिवार सबसे बड़ा सहारा है, तीसरा रोजगार बना रहे और चौथा, कुछ भी स्थाई नहीं है। साल 2020 सिखा गया कि 2021 में कैसे जीना है। साल बदल गया अपने को भी बदलिए। शुभकामनाएं।

सुधीर चौधरी की इन चार सीख को लेकर कई लोग बोलने लगे- सर हम तो बदल जाएंगे आप बताएं कब बदलेंगे। तो किसी ने कहा- सर सारा ज्ञान आज ही निकाल दीजिए आखिरी दिन है। तो कोई बोला-जो तिहाड़ से नहीं सीखा वोह 2020 से क्या सीखेगा फिर 2000 के नोट में नेनो चिप लगाऐगा! एक बोला- सही कहा सर आपने एक दम आपकी बात लाख टके की है। एक यूजर बोल पड़ा- 2020 ने यह भी सिखाया कि कुछ भी स्थाई नहीं है और जीवन में बदलाव बहुत जरूरी है!! सकारात्मक कदम लेना भी जरूरी है। उसके साथ-साथ सब्र रखना भी जरूरी है! लोग किसी भी वक्त बदल सकते हैं, लेकिन आप अपने आप को कभी मत खोना!! परिवार से बड़ा कोई नहीं।

एक यूजर बोला-सुधीर सर जी वो ठीक है पर आप अपनी न्यूज़ रिपोर्टर को थोड़ा समझाइये, वो ज़बरदस्ती हमारे साहब की बाहों में पड़ रही है, फिर आप न्यूज़ चलायेंगे कैसे एक किसान नेता ने हमारी रिपोर्टर के साथ बदतमीज़ी की है सारी हदें ही पार कर दी।

किसी ने कहा- सर जी आप हमें 2020 के 4 महत्वपूर्ण सीख दिया हैं भूलेंगे नहीं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! ज़िंदगी जो पाठ पढ़ाती है आजीवन याद रहता है। आपको 2021 नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ ! नववर्ष  आपके लिए खुशियों भरा हो! एक यूजर ने लिखा- 2020 तक देश मे बुलेट ट्रेन चल जाएंगी! 2020 तक विदेशों से सभी काला धन वापस आ जाएंगे! 2020 तक भारत मे 100 स्मार्ट सिटी बन जाएंगी! 2020 तक भारत की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा हो जाएगी! 2020 जाने में 1 दिन का समय है, घबराने की बात है क्योंकि “मोदी है तो मुमकिन है! एक यूजर बोला- एक काम करना 2021 में अपने सारे एपिसोड वीडियो वापिस से देखना और बताना चीन हमसे डरा की नहीं। पाकिस्तान को हमने कितना धोया ओर वोह अब कितना परसेंट बचा है और हमे कितना समय लगेगा उसे मिटाने में। बस आप यह दो सवाल का ज़वाब ढूंढ कर देश की जनता को सच बता देना।