New Song 2019, Raanjhana: हिना खान (Hina Khan) और प्रियंक शर्मा (Priyank Sharma) का गाना रांझणा (Raanjhana) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में दोनों बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट्स की कैमेस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। इस गाने और प्रियंक हिना की जोड़ी को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि 2 घंटे के अंदर गाने को 464,747 लोग देख चुके हैं। खास बात ये है कि इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है।
Raanjhana गाने को अरिजीत ने गाया है और म्यूजिक है अरशद खान का। लिरिक्स रकीब आलम के हैं। सपोर्टिंग एक्टर्स में प्रिया शर्मा, तनसीम खान, ज्योति कलश, राजीव मिश्रा, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, सिया भारद्वाज हैं। गाने को कोरियोग्राफ किया है फिरोज ए खान ने।
इमोशन और लव से भरे इस गाने को अरिजीत रूह से गाते सुनाई दे रहे हैं। अरिजीत फैंस गाने को सुन कर बहुत भावुक हो रहे हैं। इसी के साथ ही फैंस कह रहे हैं कि अरिजीत का ये गाना साल का सुपरहिट गाना है। गाने में हिना खान को पूर्वजन्म की बातें याद आती हैं। वह जिस जगह घूमने आती हैं वह जगह उन्हें कुछ याद दिलाती है।
अचानक से एक किताब उनके हाथ लगती है जिसमें उस कहानी या घटना का जिक्र होता है जो हजारों साल पहले घटी होती है। वह कहानी औऱ किसी की नहीं बल्कि उन्ही की होती है। पूरे गाने में इमोशन्स कूट कूट कर भरे गए हैं। प्रियंक शर्मा देसी लुक में बेहद चार्मिंग लग रहे हैं। वहीं दुल्हन के रूप में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान गाने में कई बार प्रियंक शर्मा को किलर लुक देती दिखती हैं।
बिग बॉस के घर में इन दिनों एक्टर्स को देखा गया था। बिग बॉस के सीजन 11 में प्रियंक शर्मा और हिना खान पॉपुलर कंटेस्टेंस्ट की लिस्ट में शुमार थे। इस सीजन में उनके साछ शिल्पा शिंदे (Shilpa Shindy), सपना चौधरी (Sapna Choudhary), विकास गुप्ता (Vikash Gupta) भी थे। प्रियंक और हिना खान अकसर शो में एक दूसरे से लड़ते झगड़ते देखे जाते थे। लेकिन बाद में दोनों घर के अंदर अलग कनेक्शन बनाते नजर आए। ये दोनों शो में बेस्टी बने औऱ बाहर आकर भी प्रियंक हिना ने अपनी दोस्ती को कायम रखा।
बिग बॉस के घर में हिना खान और प्रियंक को लेकर लव एंगल भी बना था लेकिन बाद में उन्होंने अपने बीच में दोस्ती का ऐलान किया था। फैंस इन दोनों को साथ में रोमांटिक जोड़ी के रूप में देखना चाह रहे थे। अब जाकर दोनों ने साथ में स्क्रीन पर साथ काम किया है।