Onscreen Bollywood Couples In Upcoming Films: सिनेमा जगत में जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती हैं फिर चाहे वो रील हो या फिर रियल लाइफ। लेकिन आज हम बात करेंगे उन ऑनस्क्रीन जोड़ियों की जो आने वाली फिल्मों में रोमांस का तड़का लगाने वाली हैं। ये कोई पुराने कपल्स नहीं हैं बल्कि नए हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई ऑनस्क्रीन कपल्स के नाम शामिल हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान-नयनतारा से लेकर शाहिद कपूर-कृति सेनन तक का नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं…

शाहरुख खान-नयनतारा

शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। दोनों अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। इसकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले नयनतारा को शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने बिजी शेड्यूल की वजह से उस वक्त काम करने से मना कर दिया था।

रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना

इस लिस्ट में दूसरा नाम रणबीर कपूर और नेशनल क्रश रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का शामिल है। दोनों की जोड़ी पहली बार अपकमिंग फिल्म ‘एनीमल’ (Animal) में देखने के लिए मिलने वाली है। फैंस इनकी जोड़ी को पहली बार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इनकी फिल्म को इस साल दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे

आयुष्मान खुराना पहली बार अनन्या पांडे के साथ रोमांस करने वाले हैं। वो उनके साथ अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream girl 2) में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें एक्टर पूजा बनकर दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। इसमें वो साड़ी में महिला के गेटअप में भी नजर आने वाले हैं। इसमें उनका एक्साइटिंग करने वाला किरदार है। इसे 25 अगस्त, 2023 को रिलीज किया जाएगा।

प्रभास-श्रुति हासन

‘बाहुबली’ स्टार प्रभास और एक्ट्रेस श्रति हासन की जोड़ी भी काफी चर्चा में है। दोनों अपकमिंग फिल्म में ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाले हैं। ऑनस्क्रीन कपल की आने वाली फिल्म ‘सालार’ (Salaar) है।

शाहिद कपूर-कृति सेनन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली है। दोनों की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। इसमें दोनों एक्टर्स बाइक पर कोजी होते दिखा था। इनकी रोमांटिक जोड़ी ने फैंस को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है। इसे अक्टूबर, 2023 में रिलीज किया जाएगा।