नीतू कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी गिनती 90 की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में की जाती है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में किया है। वह आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

अभिनेत्री फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने परिवार और फिल्मों के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट को यूजर्स रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ जोड़ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि नीतू कपूर ने आखिर ऐसा क्या पोस्ट किया है।

नीतू कपूर ने किया पोस्ट

नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- सिर्फ इसलिए कि उसने आपको सात साल डेट किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने छह साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की थी, लेकिन अब वह एक डीजे हैं। नीतू कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘नीतू हमेशा ही कटरीना कैफ के खिलाफ रही हैं। उनके ब्रेकअप के वर्षों बाद भी वह उन्हें ताना मार रही है। वह दोनों सात साल तक साथ थे।’ रौनक नाम के यूजर ने लिखा कि ‘नीतू कपूर इतने वर्षों के बाद भी कटरीना पर टिप्पणी कर रही हैं, जबकि कटरीना अपने काम से मतलब रखती हैं। यह परिवार बेहद अजीब है।’ एक यूजर ने कहा कि ‘शायद हो सकता है यह पोस्ट रणबीर कपूर के लिए हो।’ हिमांशु नाम के यूजर ने लिखा कि ‘जब तक नीतू कपूर जैसी महिलाएं मौजूद हैं, तब तक रणबीर कपूर जैसे पुरुषों को उठाया और सराहा जाएगा।’

कैटरीना के साथ रिश्ते में रह चुके हैं रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2016 में दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतू कपूर को कैटरीना संग रणबी का रिश्ता मंजूर नहीं था।