भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग केवल लोगों के बीच ही नहीं बल्कि स्टार्स के बीच भी है। उनके कई को-एक्टर्स उन्हें अपना आइडल तक मानते हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। इसके साथ ही पवन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका पत्नी ज्योति सिंह से विवाद चल रहा है और तलाक का प्रोसेस भी कोर्ट में है। ऐसे में वो लगातार एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। वो जब भी कोई वीडियो शेयर करती हैं तो उसका लिंकअप यूजर्स एक्टर के साथ करते हैं। ऐसे में अब वो अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर फिर से रिलेशनशिप की वजह से हैडलाइन्स में आ गई हैं।

डिंपल सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर अपने खूब रील्स वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी गाने पर अपना रील वीडियो शेयर की है। उस गाने का टाइटल ‘ओ साजन अभी तो हुईं हूं राजी पहले शादी तो हो जाए…’। इस गाने पर वो डांस स्टेप्स दिखा रही हैं साथ ही लिपसिंक कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैलो… माय लव’। इसके बाद तो इस पर लोग जमकर कमेंट्स करने लगे और एक बार फिर से उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ दिया। यहां तक कि लोग उन्हें पवन से शादी करने तक की सलाह दे रहे हैं।

Image- Instagram @dimplesingh

अगर डिंपल सिंह के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘कितना मुश्किल है उस इंसान को मनाना, जो रूठा भी ना हो और बात भी ना करें’। दूसरे ने लिखा, ‘एक स्टेज शो का इनका पवन सिंह के साथ वीडियो क्या वायरल हुआ ये पवन से प्यार कर बैठीं’। तीसरे ने लिखा, ‘जल्दी करा सादी नहीं तो पवन भैया केहू और के होई जाइहे’। चौथे ने लिखा, ‘पवन सिंह नहीं करेगा शादी तुमसे’। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवन सिंह से कर लो शादी’। इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पवन सिंह के साथ इन वीडियोज में कर चुकीं काम

वैसे आपको बता दें कि डिंपल सिंह के प्यार के चर्चे पवन सिंह के साथ यूं ही नहीं होते हैं। इसकी वजह है उनका सबसे ज्यादा काम पावरस्टार के साथ करना। वो अक्सर म्यूजिक वीडियोज में काम करते हुए नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इनकी कैमिस्ट्री तो बस देखते ही बनती है। इसी वजह से अक्सर इनके अफेयर की खबरें रहती हैं। हालांकि, दोनों ही कलाकार में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। अगर इनके म्यूजिक वीडियोज की बात की जाए तो वो दोनों ‘हरियर ओढ़नी’, ‘पांच के नाचे अइहा’, ‘आ जइहा पांच के’ और ‘मीठा-मीठा बथे कमरिया’ जैसे गानों में नजर आ चुके हैं।