Neil Nitin Mukesh Birthday: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन मूवीज में काम किया है। उनकी फिल्मों की लिस्ट लंबी है। आज वो अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 जनवरी, 1982 को सिंगर नितिन मुकेश के घर हुआ था। उन्होंने ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ से 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो बतौर लीड एक्टर ‘जॉन गद्दार’ से 2007 में काम करना शुरू किया था। ये तो उनके फिल्मी करियर की बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो दीपिका पादुकोण को काफी पसंद करते हैं साथ ही एक बार शाहरुख खान की भरी महफिल में ‘बेइज्जती’ भी की थी? चलिए हम आपको उनके लाइफ से जुड़ी दिलचस्प किस्से बताते हैं…
दीपिका पादुकोण के लिए 3 घंटे किया इंतजार
नील नितिन मुकेश ने एक बार दीपिका पादुकोण से जुड़ा किस्सा सुनाया था कि वो एक्ट्रेस को बेहद पसंद करते हैं। फिल्मों में आने से पहले दोनों एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे। दोनों ने साथ में फिल्म ‘लफंगे परिंदे’ में काम किया था। इस दौरान इनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। फिर एक शो में एक्टर ने बताया था कि वो दीपिका को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इस फिल्म के बाद अचानक से एक दिन नील ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो दीपिका के घर के बाहर गुलाब लेकर 3 घंटों तक खड़े रहे। बाद में याद आया कि एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के लिए बाहर गई हुई थीं।
इसके साथ ही एक इंटरव्यू में नील नितिन मुकेश ने दीपिका को लेकर बताया था कि उनका उन पर क्रश था। बेहद पसंद करते थे। उन्हें एक्टर फैमिली मेंबर की तरह ही मानते थे। वहीं, ‘पठान’ एक्ट्रेस भी नील की खूब तारीफ कर चुकी हैं और उन्हें काफी केयरिंग बता चुकी हैं।
जब शाहरुख खान की सरेआम की थी ‘बेइज्जती’
नील नितिन मुकेश और शाहरुख खान से जुड़ा एक पॉपुलर किस्सा भी रहा है। जब एक्टर ने किंग खान की फिल्मफेयर अवॉर्ड में सरेआम ‘बेइज्जती’ कर दी थी। ये किस्सा 2009 का है। अवॉर्ड शो में बात करते हुए नील ने शाहरुख खान को ‘शट अप’ कह दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। इस पर उन्होंने 14 साल बाद सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने सच बताते हुए मामले को सभी को बताया था कि उन्होंने किंग खान की बेइज्जती नहीं की थी। बल्कि वो अवॉर्ड शो में एक मजाक-मस्ती थी। इसके बारे में शाहरुख को पहले से ही पता था। आपको बता दें कि ‘पठान’ एक्टर ने इस अवॉर्ड शो को सैफ अली खान के साथ होस्ट किया था।