करीब 26 साल बाद देश की राजधानी में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली है और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इस मौके पर सरकार पर निशाना साधने का मौका कैसे छोड़ सकती हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर नेहा सिंह लगातार कटाक्ष कर रही हैं। दरअसल रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में उन्हें लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे, जो आज भी उनके ट्विटर हैंडल पर मौजूद हैं। जिन्हें शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर उन्हें घेर रही हैं। उन्होंने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं कर पाईं और दिल्ली वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनके राज में यमुना नदी साफ हो पाएगी।
नेहा सिंह राठौर ने रेखा गुप्ता का एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली तेरे बाप की भी नहीं है जो तू यहां मुख्यमंत्री बनकर बकवास कर रहा है। दिल्ली जनता की है और जनता ही तुझे तेरी मां की कोख में वापस भिजवाएगी। कमीना कहीं का।”
रेखा के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जो रेखा मैडम अपना ट्विटर हैंडल भी साफ नहीं रख पाईं उनसे दिल्ली वाली यमुना जी की सफाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बधाई दिल्ली वालों।” इसके अलावा नेहा ने और भी स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और दिल्ली की जनता को बधाई दी है।
इससे पहले नेहा ने जो रेखा गुप्ता के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, उसमें उन्होंने केजरीवाल को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था, “केजरीवाल अपना जन्मदिन इसलिए नहीं मनाता, क्योंकि इसने अपनी मां से घटना का वीडियो मांगा था जिसे वो नहीं दे सकी थी।” इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नेहा सिंह ने लिखा, “दिल्ली की जनता को बधाई दूं या हमदर्दी जताऊं?”
बता दें कि 19 फरवरी को रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम घोषित किया था, जिसके बाद से उनके पुराने ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कई विवादित ट्वीट को डिलीट किया है मगर उनके स्क्रीनशॉट अब भी लोगों के पास हैं और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इस बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…