भोजपुरी गायिका और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। नेहा सिंह राठौर की याचिका खारिज होने की वजह यह है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। ये मामला पहलगाम अटैक के वक्त किए गए ट्वीट से जुड़ा है। जिसे राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए खतरा माना गया। उनके ट्वीट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह और भड़काऊ भाषण के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया। अब नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर एक गाने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक बार फिर सवाल करते हुए सरकार पर तंज कस रही हैं।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कश्मीर से कन्याकुमारी तक बयार बा। देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा..! बात-बात पे साहेब FIR करवाना। छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना। औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना..? मान जाओ साहेब हमको गाने दो न गाना।”
अपने गाने में वो गा रही हैं, “औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना… साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। बात-बात पे ये एफआईआर करवाना….साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। छोटी-छोटी बातों पे हो जाते हैं वो फायर.. अमेरिका के कहने पे कर देते सीजफायर। दुनियाभर में भारत का नाक कटवाना, साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बयार बा। देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा..! मान जाओ साहेब हमको गाने दो न गाना। साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना…”
उन्होंने आगे गाया, “लोकतंत्र है ये बीते गोरो का जमाना। साहेब गाना हम गाइब, नहीं जाइब हम थाना। हम हैं आम जनता, नहीं हमको आजमाना, हम जानते हैं कुर्सी पर बैठाना और उतरवाना। मुश्किल है मुश्किल हौसला तोड़ पाना, मुश्किल है मेरा हौसला तोड़ पाना, साहेब साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना… 56 की छाती जा के सीमा पे फुलाना, लाल-लाल आंखे जा के चाइना को दिखाना। साहेब साहेब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना…”
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या करेंगे दूसरी शादी? कटक टी20 के बाद पार्टनर माहिका शर्मा के लिए कही स्पेशल बात; देखें Video
बता दें कि इससे पहले नेहा ने एक और ट्वीट करते हुए सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार सारी बहादुरी उनके खिलाफ दिखाती है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, “गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगी, 29 लोग जलकर मर गए। क्लब के मालिक लूथरा बंधु थाईलैंड भाग गए! ये सरकार अपनी सारी बहादुरी मेरे खिलाफ दिखाती है। एक मामूली लड़की की इतनी हिम्मत कि वो सरकार से सवाल पूछ ले! डरा दो इसे…मुक़दमा कर दो…बोली लगवा दो इसकी…जेल भेज दो इसे।”
