Neha Kakkar TikTok Funny Videos: सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अपनी गायिकी से लाखों दिलों में छाप छोड़ने वालीं नेहा की क्यूटनेस फैन्स को खूब भाती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट्स की बौछार लगा देते हैं। वहीं नेहा का एक TikTok वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। TikTok यूजर्स नेहा कक्कड़ के लुक के साथ स्माइल की भी तारीफ कर रहे हैं।

नेहा इंस्टाग्राम के अलावा फन एप्लिकेशन TikTok पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में नेहा ने TikTok पर एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह पहले ब्लैक कलर के टॉप में नजर आती हैं, फिर एकदम से वह ट्रेडिशनल लुक में दिखाई पड़ती है। वीडियो के बैकग्राउंड से ‘आशिक बनाया आपने’ का फीमेल वर्जन सॉन्ग सुनाई पड़ रहा है।

एक यूजर ने नेहा के वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा- मैम आपकी तारीफ में क्या कहूं,, आप खुद में बेमिसाल हैं। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- आपकी स्माइल किलर है। एक TikTok यूजर लिखता है- आपकी खूबसूरत अदाएं और आपकी खूबसूरत आवाज। इसके अलावा भी तमाम यूजर्स ने नेहा की तारीफ में ही कमेंट्स किये हैं।

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को अबतक 4 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं कमेंट्स की संख्या हजारों में हैं। नेहा कक्कड़ के TikTok पर 8.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो वहीं सिंगर केवल 10 यूजर्स को ही फॉलो करती हैं। नेहा अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। एक्टर हिमांश कोहली संग ब्रेकअप के बाद नेहा डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बात की जानकारी खुद नेहा ने इंस्टा स्टोरी पर दी थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)