Neha Kakkar TikTok Videos: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कई गानों पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो उन्होंने बेहद लोकप्रिय मनोरंजने ऐप टिक टॉक पर बनाया हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा कई गानों के माध्यम से वाहनों के चलाने एक्टिंग कर रही हैं। इन गानों में उनके भाई टोनी कक्कड़ समेत सलमान खान के स्लो मोशन तक शामिल हैं। वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि तू गाड़ी कैसे चला रहा था। इस पर नेहा टोनी के गाने का सहार लेती हैं धीमे-धीमे। वहीं दूसरी बार आवाज आती है अच्छा बाईक कैसे चला रहा था। गाना बजता है स्लोली, स्लोली। तीसरी बार आवाज आती है और तू कैसे चल रहा था। यहां सलमान खान का गाना स्लो मोशन बजता है। नेहा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
यूजर नेहा के इस वीडियो पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘आपने बहुत सुपर एक्टिंग की है। एक और यूजर ने कमेंट किया-‘आपका हर एक गाना दिल को छू जाता है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘काफी सुंदर वीडियो। आप सबसे अच्छी सिंगर हैं। ‘इसके साथ एक और यूजर ने लिखा- ‘नेहा जी आप वाकई स्टार हो।’ इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्याद बार पसंद किया गया है। वहीं 2 हजार से उपर इस पर लोग कमेंट्स किए हैं।
बता दें नेहा कक्कड़ अक्सर टिक-टॉक पर वीडियो बनाती रहती हैं। नेहा कक्कड़ के TikTok पर 8.1 मिलियन के करीब फॉलोवर्स हैं। वहीं नेहा 10 यूजर्स को फॉलो करती हैं। नेहा अपने वीडियोज को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सिंगर एक्टर हिमांश कोहली संग ब्रेकअप के बाद काफी डिप्रेश्ड हो गईं थीं।