दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धूपिया की शादी के बाद नेहा कक्कड़ की शादी भी खूब चर्चा में रही। नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जो लहंगा पहना था उसकी कीमत 75 हजार रुपए थी। नेहा कक्कड़ के इस लहंगे के बारे में सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। नेहा फैंस को तो नेहा का हर वेडिंग लुक खूब पसंद आया।

तो वहीं कई लोग नेहा के वेडिंग ड्रेस पर भी नजर रखे हुए थे। वहीं नेहा कक्कड़ का ब्राइडल लुक प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा से इंस्पायर्ड दिखाई दिया। इस बीच कई लोग सोशल मीडिया पर कहते दिखे कि नेहा ने प्रियंका का रेड लहंगा और अनुष्का का पिंक लहंगा कॉपी किया है। नेहा कक्कड़ का ब्राइडल लुक तो अनुष्का और प्रियंका के ब्राइडल लुक से मैच कर ही रहा था।

वहीं नेहा कक्कड़ की शादी के फोटोज भी प्रियंका और अनुष्का की शादी से मैच करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि नेहा और रोहन की तस्वीरें उन्हीं एंगल से ली गई हैं, जैसे निकयंका और विरुष्का की तस्वीरें सामने आई थीं। इस पर कई फैंस वॉव रिएक्शन दे रहे हैं तो कई लोग कह रहे हैं कि थोड़ा ओरिजनल रखना चाहिए था।

बता दें, नेहा कक्कड़ की पंजाबी सिंगर और एक्टर रोहनप्रीत सिंह से शादी हुई है। 24 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे। नेहा और रोहनप्रीत ने गुरद्वारे में शादी की।

इसके बाद शाम को नेहा और रोहनप्रीत की शादी का ग्रैंड सेलीब्रेशन किया गया। इस पार्टी में घरवालों के अलावा टीवी और फिल्म जगत के भी कई कलाकार दिखाई दिए। उर्वशी ढोलकिया, उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल जैसे एक्टर्स नेहा की ग्रैंड ईवनिंग पार्टी में नजर आए।