अंगद बेदी से शादी से पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हो गई थीं, दोनों की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। क्योंकि नेहा धूपिया ने जब अपने घर में प्रेग्नेंसी की बात बताई तो उन्होंने शादी के लिए सिर्फ 3 दिन का समय दिया था।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई, 2018 में शादी की थी। ये शादी एक गुरुद्वारे में हुई थी और ये बहुत हड़बड़ी में हुई थी। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं जब इस बारे में नेहा ने अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने 72 घंटे का समय दिया और अंगद बेदी से शादी करने को कहा।

‘टाइम्स नाउ डिजिटल’ से बातचीत के दौरान नेहा ने बताया कि शादी से पहले वो प्रेग्नेंट थीं और जब उन्होंने ये बात अपने पैरेंट्स को जब बताई तो उन्होंने अंगद बेदी से शादी के लिए सिर्फ 72 घंटों का समय दिया। नेहा ने कहा, ”मुझे ढाई दिन का समय दिया गया जिससे मैं मुंबई जाकर शादी कर सकूं।”

वहीं ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने कहा कि उनकी मां मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया उनके पति अंगद बेदी को को पसंद करती थीं। नेहा ने कहा कि जब उन्होंने मां से बताया कि वो अंगद से शादी करना चाहती हैं तो बहुत खुश हुईं। नेहा ने कहा जब वह दूसरे रिलेशनशिप्स में थीं तब भी मां अंगद के साथ होने के लिए कहती थीं।

उसी बातचीत में नेहा ने यह भी बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड से जब उनका ब्रेकअप हुआ था तब उनके बॉयफ्रेंड को यकीन था कि वो अंगद से शादी करेंगी। वही हुआ जबकि उस वक्त नेहा ने अंगद के बारे में ऐसा सोचा भी नहीं था। अंगद बेदी से पहले नेहा धूपिया नेरित्विक भट्टाचार्या, जेम्स सिल्वेस्टर और युवराज सिंह को डेट किया था।