बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन, वह टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ में अक्सर नजर आती हैं और इसमें अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। नेहा लंबे समय तक इस शो के साथ जुड़ी रहीं। 5 साल इस शो के साथ जुड़े रहने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। ये शो हमेशा से ही विवादों में रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स तो कभी जजेस की भाषा को लेकर। नेहा को भी इसमें कई बार गाली-गलौच करते हुए देखा गया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने 8 साल पुराने विवादित बयान को लेकर दर्द बयां किया है, जो उन्होंने इसी शो में लड़की को लेकर दिया था।
दरअसल, नेहा धूपिया ने हाल ही में The Durex Podcast में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ शेयर किया। इसी बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने 8 साल पुराने रोडीज के विवादित बयान का भी जिक्र किया और कहा कि इसके लिए उन्हें आज भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। उस बयान के लिए उन्हें गलत समझा गया। उनका मानना है कि लोग उनकी बात को बिना समझे ही उन्हें ट्रोल करने लगे थे और आज भी जब कुछ गलत होता है तो लोग ‘It’s her Choice’ कहकर ट्रोल करने लगते हैं।
इस पॉडकास्ट में अभय देओल ने नेहा धूपिया से पूछा था कि क्या उन्होंने कभी अपने करियर में फेस किया है कि बोल्ड होने के नाते उन्हें गलत समझा या जज किया गया हो? इस पर बात करते हुए नेहा ने 8 साल पुराने बयान का जिक्र किया, जो कि रोडीज से जुजा था। वो बताती हैं, ‘मैं एक रियलिटी शो कर रही थी और मुझे याद है कि एक लड़का ऑडिशन के लिए आया था। उसने कहा था कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड को मारने गया था क्योंकि उसने मेरे साथ ब्रेकअप कर लिया था। फिर जब मैं वापस आया तो मुझे पता चला कि वह मेरे अलावा 5 लड़कों को डेट कर रही है।’ नेहा आगे कहती हैं, ‘मुझे याद है कि मैंने इस पर लड़के को कहा था कि ये उसकी मर्जी है, वह जो भी कर रही है। मुझे लगता है कि इस बात को 8 साल हो गए हैं। मैंने जो भी कहा। अगर मैं आज भी किसी चीज को लेकर गलत होती हूं तो सारे ट्रोल्स कमेंट करते हैं ‘It’s her Choice’, ‘It’s her Choice’, क्योंकि लोग इसका मतलब नहीं समझ पाए कि मैंने कहा क्या था। लेकिन एक महिला होने के नाते मैंने क्या कहा था मुझे पता है। मैंने वहां पर एक महिला की च्वॉइस की बात की थी।’
क्या बोली थीं नेहा धूपिया?
नेहा धूपिया के रोडीज में दिए गए विवादित बयान की बात की जाए तो उन्होंने शो में एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा निकाला था, क्योंकि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को चांटा मारा था। उसने उससे ब्रेकअप कर लिया था और पांच लड़कों को डेट कर रही थी। इस पर नेहा ने उसे फटकारते हुए कहा था कि ये लड़की की मर्जी है कि वो चाहे जितने लड़कों के साथ रहे। यहां तक कि नेहा ने ये भी कहा था कि हो सकता हो कि लड़के में ही कोई कमी है, जिसके कारण उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ ऐसा कर रही है। उनके इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और इसकी वजह से आज भी वह ट्रोल्स को फेस करती हैं।