एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को सात साल हो चुके हैं। दोनों ने मिलकर अपने और अपने बच्चों मेहर और गुरिक के लिए एक खूबसूरत घर बनवाया है। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस को अपना खूबसूरत घर दिखाया, जिसमें उनकी कई यादें, कहानियां और ढेर सारे फ्रेम हैं, जिनमें कपल ने अपने प्यार को संजोकर रखा है।

उनके घर की लॉबी से ही परिवार की तस्वीरें देखी जा सकती हैं और कपल की कई फोटोज भी हैं, जो उनके फोटोग्राफर प्रसाद नाइक ने खींची हैं। देखी जा सकती हैं। नेहा धूपिया एक तस्वीर के पीछे की वजह बताई। नेहा ने अपने घर के बारे में एक-एक बात बताई और क्या चीज खास है और क्यों खास है ये भी बताया।

नेहा के घर में कमाल का आर्टवर्क

नेहा के घर में ढेर सारा आर्टवर्क है और नेहा ने उसके बारे में बताया। उनके घर के डाइनिंग टेबल की कहानी भी खास है। जहां दो पेंटिंग लगी हैं और दोनों में ऐसे चेहरे बने हैं जो एक दूसरे की ओर देख रहे हैं। इसके बारे में नेहा ने कहा, “ये दो जुड़वा टुकड़े हैं, इन्हें एक दूसरे से दूर की ओर मुंह करके रखा जाना चाहिए था, लेकिन मेरी सास के साथ मेरी बहस हो गई, जो चाहती थीं कि उनका मुंह एक दूसरे की ओर हो, और बहुत बहस के बाद उनकी जीत हुई और तब से ये इसी तरह है।” इसके बाद एक्ट्रेस की एक आदत का पता चला। वो घर का टूर कराते हुए सामान को साफ करती दिखीं, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ा ओसीडी है, और वो कई अलग-अलग घरों के लिए ‘मोनिका गेलर’ की तरह काम करती हैं। बता दें कि मोनिका Friends की मुख्य किरदारों में से एक थीं।

इस कारण नेहा ने छोड़ा पुराना घर

नेहा धूपिया अपने पिछले घर को छोड़ने की वजह के बारे में भी बात की और कहा, “एक बड़ी जगह बहुत ज़रूरी होती है, और भले ही हमारा पहला घर हमेशा हमारा पहला प्यार रहेगा, लेकिन हम इस जगह का भरपूर आनंद लेते हैं। बच्चे इधर-उधर भागते हैं, और कभी-कभी हमारे घर मेहमान भी आते हैं, इसलिए ये अच्छा है।”

इसके बाद अंगद बेदी नेहा पर चुटकी लेते हुए दर्शकों को बताया कि उनके पास ‘इन-टाइम’ और ‘आउट-टाइम’ कैसे सेट है, और शादी करने वाले लोगों को चेतावनी देते हैं कि उन्हें जल्द ही इन चीजों का पता चल जाएगा। कलाकृतियों और चित्रों के अपने संग्रह के अलावा, जोड़े ने अपना व्यापक पुस्तक संग्रह भी दिखाया, जिसमें बॉब मार्ले के बारे में कॉफी-टेबल किताबें और अंगद के पिता और महान भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बारे में जीवनी संबंधी किताबें शामिल हैं। मेन्सएक्सपी के अनुसार, नेहा धूपिया और अंगद बेदी का ये घर 10 करोड़ का है।