बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों बी-टाउन में न्यू ईयर 2025 के सेलिब्रेशन की तैयारी जोर-शोर पर चल रही है। सेलेब्स फैमिली और दोस्तों के साथ वेकेशन के लिए निकल गए हैं। नीतू कपूर भी बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ थाईलैंड में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसे नीतू कपूर ने भी शेयर किया है। लेकिन एक तस्वीर शेयर करने के बाद इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है।

दरअसल, रिद्धिमा साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो थाईलैंड ट्रिप की हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो पति भरत के साथ हैं। रिद्धिमा संग अपनी तस्वीर को भरत साहनी ने अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘लंगूर के मुंह में अंगूर’, वहीं इस तस्वीर में उन्होंने अपनी सास नीतू कपूर को भी मेंशन किया है, अब इसी तस्वीर को नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

सामने आई फोटोज में रिद्धिमा को थाईलैंड वाली ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। भरत को तस्वीर को में नीले रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है।

Riddhima Kapoor

रिद्धिमा कपूर ने 2024 में किया डेब्यू

आपको बता दें कि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के लिए 2024 काफी खास रहा। रिद्धिमा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो ‘बॉलीवुड वाइफ की फैब्युलस लाइफ’ के दूसरे सीजन में देखा गया। वो बात अलग है कि इसमें रिद्धिमा को कुछ खास करते हुए नहीं देखा गया लेकिन, इस शो के जरिए वो पहली बार स्क्रीन पर नजर आई हैं।

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर से जुड़ी खबर तो आपने पढ़ ली। इसके साथ ही आप रिद्धिमा कपूर को लेकर ये भी पढ़ सकते हैं, जब उन्होंने पिता की वजह से एक्टिंग में करियर नहीं बनाया। इसके बारे में खुद नीतू कपूर ने बताया है।