Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने छोटी सी उम्र से ही हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी। 1966 में नीतू सिंह ने सबसे पहले बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘दो कलियां’ में काम किया था। राजेन्द्र कुमार और वैजयंतीमाला स्टारर इस फिल्म में बेबी नीतू ने डबल रोल प्ले किया था, जिसमें उन्हें बहुत पसंद किया था।

नीतू को हिंदी सिनेमा में ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन पर काफी सराहा गया। दोनों की कैमेस्ट्री भी जबरदस्त थी,  वहीं ऑफ स्क्रीन भी ऋषि कपूर और नीतू सिंह की काफी बनती थी। दोनों स्टार्स के बीच इतनी गहरी दोस्ती थी कि नीतू कपूर ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर तक लिखती थीं। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को मनाएं ये भी वह उन्हें समझाया करती थीं।

ऋषि कपूर से नीतू कपूर की ऐसे हुई थी मुलाकात..

मोस्ट आइकॉनिक ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कपल नीतू और ऋषि ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया। इस बीच ऋषि कपूर को नीतू कपूर से प्यार हो गया था। लेकिन उन्हें उस वक्त इस बात का अहसास नहीं था। फिल्मों में साथ काम करने से पहले ही नीतू और ऋषि कपूर एक दूसरे से परिचित थे। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर से वह पहली बार आरके स्टूडियो में ही मिली थीं। तब वह ऋषि को इतना पसंद नहीं करती थीं। उस रोज ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म बॉबी की शूटिंग में जुटे हुए थे।

जब छोटी-छोटी बातों पर टोकते थे ऋषि कपूर

इसके बाद दोनों की जान पहचान फिल्म जहरीला इंसान के दौरान हुई। नीतू कपूर ने बताया था कि उस वक्त ऋषि कपूर से बातचीत करना उन्हें पसंद नहीं आया था। शुरुआत में नीतू को ऋषि कपूर काफी अकड़ू लगते थे, क्योंकि वह बात बात पर नीतू को टोकते रहते थे।

ऋषि कपूर को नीतू से हुआ था पहली नजर का प्यार..

वहीं एक रिएलिटी शो में ऋषि कपूर ने बताया था कि जब वह उस फिल्म सेट पर नीतू से मिले थे तो उन्हें पहली नजर का प्यार नीतू से ही हुआ था। उस वक्त ऋषि कपूर ने बताया था कि नीतू कपूर ने उस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी काफी मदद की थी। दरअसल, ऋषि कपूर की उनकी गर्लफ्रेंड से किसी बात पर लड़ाई होगई थी। तब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए उनकी गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक- ऋषि कपूर एक्ट्रेस यासमीन मेहता को डेट कर रहे थे। उस वक्त ऋषि और डिंपल कपाड़िया के अफेयर को लेकर चर्चा थी औऱ गर्लफ्रेंड को भी ये गलतफहमी हो गई थी, इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर एक दूसरे के नजदीक आ गए।