Bollywood Celebs Best Wishes to Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। वो इस इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के बाद उनकी चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होने लगी है। लोग उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। नीरज ने जैवलिन थ्रो को 88.17 मीटर तक फेंककर इतिहास रचा है। इसके बाद सभी देशवासियों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही है। ये पल सभी के लिए गौरव का पल है। इस लिस्ट में करीना कपूर, आयुष्मान खुराना, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अनुष्कमा शर्मा जैसे स्टार्स ने उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी है।
28 अगस्त के दिन की शुरुआत खुशखबरी से हुई। नीरज चोपड़ा को बॉलीवुड के सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर ढेरों विशेज दी है। उन्होंने उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोल्ड मेडल की जीत के लिए पोस्ट लिखकर बधाई दी है। इस कड़ी की शुरुआत करीना कपूर खान से करते हैं। उन्होंने नीरज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है नीरज चोपड़ा। वर्ल्ड चैंपियन।’ एक्ट्रेस ने इसके साथ ही गोल्ड मेडल और भारतीय झंडे की इमोजी भी शेयर की है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शाहिद कपूर ने नीरज का गोल्ड मेडल के साथ एक वीडियो शेयर किया है और लिखा, ‘हमारे वर्ल्ड चैंपियन को बधाई। गर्व की बात है।’ वहीं, डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर ने भी वही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बधाई हो। खूब आगे बढ़ो नीरज चोपड़ा।’ उन्होंने पोस्ट में ताली और गोल्ड मेडल वाली इमोजी भी शेयर की है।

अभिषेक बच्चन ने भी नीरज को बघाई दी। उन्होंने लिखा, ‘एक बार फिर से हमारा गौरव बढ़ाने के लिए शु्क्रिया। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर हमें गौरव से भर दिया।’ इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी उनकी अचीवमेंट की वाहवाही करते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘बधाई नीरज चोपड़ा। ये यादगार पल है। भारत के लिए गर्व की बात है।’ इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं, जिन्होंने गर्व के इस पल पर खुशी जाहिर करते हुए नीरज को विशेज भेजी है।