बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने केवल हिंदी में बल्कि साउथ की फिल्मों में भी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उनकी और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। वो पहली ही मुलाकात में उन्हें दिल बैठी थीं। उस समय केवल विवियन की आंखों में आंसू थे। इसे देखकर वो फिदा हो गए थे। अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक नीना गुप्ता के बारे में बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 65 साल की हो गई हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

नीना गुप्ता का जन्म आज ही के दिन यानी कि 4 जून को 1959 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने विवेक मेहरा से शादी की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल्स से की थी। उन्होंने ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उनका सीरियल ‘सांस’ था। इससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की थी। फिल्मों के साथ एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ से काफी सुर्खियां बटोरी थी। उनकी और विवियन रिचर्ड की लव लाइफ दुनिया की जानकारी से परे थी।

रोते विवियन को देख हार गईं दिल

नीना गुप्ता अपनी बेबाकी के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और विवियन रिचर्ड से रिश्ते के बारे में ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इसमें बताया है कि वो बचपन से ही क्रिकेट लवर रही हैं। वो उन दिनों कानों में ट्रांजिस्टर लगाए रहती थीं और मैच की कमेंट्री को सुनती थीं। अब विवियन रिचर्ड से एक्ट्रेस की पहली मुलाकात उस समय हुई थी जह वो फिल्मों में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं।

राजस्थान में हुई थी पहली मुलाकात

नीना गुप्ता ने मुलाकात को लेकर कहा था कि उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘बंटवारा’ में हुई थी। इसकी शूटिंग राजस्थान के जयपुर में चल रही थी। तभी एक दिन जयपुरी की महारानी के यहां से पार्टी में शामिल होने का न्यौता मिला था। वहां वेस्टइंडीज के तत्कालीन कप्तान विवियन रिचर्ड्स भी पहुंचे थे। इसी पार्टी में एक्ट्रेस की उनसे पहली बार बातचीत हुई थी। वो उनसे काफी इंप्रेस थीं। उन समय वेस्टइंडीज ने भारत को जीता हुआ मैच हराया था और इस जीत के बाद विवियन की आंखें नम थीं। उन्हें समय शायद इस बात का एहसास रहा था कि वो मैच को हार भी सकते थे। इसे देखकर एक्ट्रेस का दिल पसीज गया था और उनके लिए नीना के दिल में और भी जगह बन गई थी।

नीना गुप्ता को विवियन के लिए प्यार का एहसास तब हुआ था। जब 3-4 हफ्तों तक भारत में खेलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम अपने घर एंटीगा वापस जा रही थी। दोनों के पास एक-दूसरे का नंबर तक नहीं था। दिग्गज क्रिकेटर की कमी काफी महसूस होने लगी थी। वो उनके बारे में ही सोचती रहती थीं। उन्हें लगा कि मुलाकात नहीं होगी जब वो सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थीं तो एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर विवियन को उन्होंने देखा। उस समय उनका इंतजार खत्म हो गया था। उन्हें देखते ही एक्ट्रेस का दिल जोर-जोर से धड़कने लगा था। वो लाउंज की ओर जा रहे थे तभी नीना गुप्ता ने उनसे मुलाकात की और प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा।

बिना शादी के बनीं मां

इसके बाद क्या था। नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के प्यार में इस कदर पागल थीं कि वो बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। कुछ समय के बाद एक्ट्रेस ने बेटी मसाबा को जन्म दिया था। इस दौरान लोगों ने उन्हें काफी बुरा-भला कहा था, लेकिन एक्ट्रेस ने सभी का सामना डट कर किया। उन्होंने सिंगल मदर होकर बेटी की परवरिश की है।