Neelkamal Singh Bhojpuri hit Song Film Ke Heroine: भोजपुरी के हनी सिंह कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें म्यूजिक वर्ल्ड बादशाह कहा जाता है। वो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स को टक्कर देते हैं। उनके गाने में रैप से लेकर म्यूजिक तक पर बड़े स्केल पर काम किया जाता है, जिसे अमूमन दर्शकों को पसंद भी आता है। ऐसे में अब वो अपने नए भोजपुरी गाने ‘फिल्म के हिरोइन’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे एक ही दिन में लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। देखिए वीडियो…

नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘फिल्म के हिरोइन’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि नीलकमल सिंह एक स्टार की तरह गाड़ी से उतरते हैं और नई एक्ट्रेस उनकी फैन होती है, जो उन्हें पसंद भी करती है। ये एक्ट्रेस नेहा पाठक हैं, जिन्होंने आम लड़की रोल प्ले किया है और वो बेहद खूबसूरत होती हैं। वीडियो में नीलकमल सिंह उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाते हैं और शब्दों में अपने गाने के जरिए उनकी तारीफ करते हैं कि वो एकदम ‘फिल्म के हिरोइन’ की तरह लगती हैं।

आपको बता दें कि नीलकमल सिंह के भोजपुरी गाने ‘फिल्म के हिरोइन’ को आज ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और महज आधे दिन में ही ये आर्टिकल लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ये गाना जल्द ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में भी आ जाएगा।

यहां देखें वीडियो

भोजपुरी सॉन्ग ‘फिल्म के हिरोइन’ को नीलकमल सिंह ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है। उनकी आवाज में गाने के लिरिक्स सुनने में कमाल के लगते हैं। वहीं, भोजपुरी गाने का म्यूजिक बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जो इसके लिरिक्स और नीलकमल सिंह की आवाज में जान डालते हैं। इसका म्यूजिक और बेस इतना शानदार है कि इसे आप इन्जॉय करते हैं। सबसे बड़ी चीज इसे अश्लीलता और फूहड़ता से दूर रखा गया है। कहना गलत नहीं होगा कि गाने का और म्यूजिक का निर्माण बॉलीवुड स्टाइल में किया गया है। इसके लिरिक्स रवि चौहान ने लिखा है। म्यूजिक जयदीप वर्मा ने तैयार किया है। वीडियो का शानदार निर्देशन सुमित कुमार ने किया है। कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही संभाला है। Janmashtami 2025: ‘मुरली की धुन पर’ जमकर नाचे खेसारी लाल यादव, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी सॉन्ग