उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के करीब 476 पदों के लिए आज 11 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। सपा से लेकर भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं बीते गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य के कई जिलों में हिंसा की खबरें में भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने अपने मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों के परिवारजनों को भी मैदान में उतारने का फैसला किया, जिसे लेकर अब मशहूर पत्रकार रवीश कुमार ने भी निशाना साधा है। रवीश कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने परिवारवाद का जिक्र किया।
रवीश कुमार ने भाजपा द्वारा परिवारजनों को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उतारने के फैसले पर रिएक्शन दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “एंट्री लेवल पर परिवारवाद ठीक है। नेता लोग परिवारवाद के खिलाफ होने से नाराज हैं। इसलिए ये छूट दी गई है, अब ठीक है।”
रवीश कुमार की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने भी खूब कमेंट किये। डेविड नाम के एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड तो यूं ही बदनाम है। असली परिवारवाद का मजा तो राजनीति में है।” वहीं विनोद नाम के एक यूजर ने लिखा, “कहां चले गए लंबे-लंबे भाषण देने वाले परिवारवाद के खिलाफ।”
View this post on Instagram
रवीश कुमार की पोस्ट पर आए कमेंट यहीं नहीं रुके। उबैद नाम के एक यूजर ने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा, “असल में भाजपा ही परिवारवाद का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।” धर्म नाम के एक यूजर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, “ये करें तो रासलीला, इनकी बात का कोई मोल नहीं है।” तो वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, “ये भाजपा में जो कांग्रेस वाले हैं, उनकी ही मानसिकता होगी।”
बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में करीब 76,845 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। खबर के मुताबिक पार्टी की तरफ से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में टिकट वितरण न करने से बड़ी संख्या में पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और पदाधिकारियों के नाते-रिश्तेदार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
इससे इतर रवीश कुमार ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा इस्तीफा देने पर भी तंज कसा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस्तीफे से इंसाफ नहीं मिला, बल्कि उस सवाल की शुरुआत हुई है जिसपर पर्दा डाला जा रहा है कि देश में कोरोना को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी।”