69th National Awards Best Actor and Actress: आज का दिन बॉलीवुड सितारों के लिए बहुत खास होने वाला है। दरअसल 69वें नेशनल अवॉर्ड 2023 का आयोजन 24 अगस्त की शाम पांच बजे नई दिल्ली में हुआ है।
दर्शक अपने फेवरिट फिल्म, एक्टर और एक्ट्रेस का नाम लिस्ट में देखने लिए बेताब है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नामों की अनाउंसमेंट हो रही है। फिल्हाल बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की नाम की घोषणा हो चुकी है। फीचर फिल्म की 31 कैटगरी, नॉन फीचर फिल्म की 24 कैटगरी और बेस्ट राइटिंग की तीन कैटगरीज़ में ज्यूरी ने अवॉर्ड्स का एलान किया है।
कई बड़े कलाकारों ने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीत लिया है। तो वहीं आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां देखिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 की लिस्ट
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर – सरदार उधम
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आर आर आर
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह-
बेस्ट एडिंटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार सिंह
बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आर आर आर)
बेस्ट असमी फिल्म- अनुर
बेस्ट बंगाली फिल्म- कालोखो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा के जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्ट डायरेक्टर- बकुल मटियानी (स्माइल प्लीज)
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज- चंद सांसें (हिंदी)
कैसे हुई थी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरूआत
बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड की स्थापना साल 1954 में हुई थी। भारत के राष्ट्रपति विनर्स को ये पुरस्कार देते हैं। भारत में ये सिनेमा जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का उद्देश्य फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना होता है।
‘आरआरआर’ को कितने अवॉर्ड मिले
बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट से नवाजा गया गया है। इसके अलावा बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड काल भैरव को उनके गाने ‘कोमुरम भीमूडो’ के लिए दिया गया। बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड भी ‘आरआरआर’ को मिला है। इसके अलावा आरआरआर ने बेस्ट कोरियोग्राफी आरआरआर- प्रेम रक्षित और बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- आरआरआर- किंग सोलोमान के अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।