Nagarjuna Birthday: साउथ सुपरस्टार एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन का आज जन्मदिन है। 29 अगस्त 1959 को हैदराबाद में जन्में नागार्जुन आज 61 साल के हो गए हैं। नागार्जुन एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें साउथ फिल्मों के दर्शक ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी पसंद किया जाता है। नागार्जुन अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। नागार्जुन की पहली शादी 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से हुई थी। लेकिन, शादी के 6 साल में ही दोनों का तलाक हो गया था।

नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के तलाक के पीछे मुख्य कारण एक्ट्रेस अमला मुखर्जी को बताया जाता है। नागार्जुन ने अमला के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है। कहा जाता है उसी दौरान नागार्जुन को अमला से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला किया था। 1992 में चेन्नई में दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इनकी शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कोई बड़ी सेलेब्रिटी नहीं पहुंची थी। कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

तब्बू से था नागार्जुन का अफेयर: नागार्जुन का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू से भी जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब्बू संग नागार्जुन की मुलाकात 90 के दशक में एक फिल्म के दौरान हुई थी। इस समय नागार्जुन शादीशुदा थे लेकिन फिर भी वह तब्बू को दिल दे बैठे थे। खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। हालांकि 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। खबरों की मानें तो नागार्जुन ने एक्ट्रेस को अपने घर के नजदीक एक घर भी दिलवाया था लेकिन वह अपनी दूसरी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे।

बता दें कि साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। नागार्जुन ने साल 1986 में साउथ फिल्म विक्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो फिल्म मजनू, संकीर्तना, आखारी पोरातम जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे। साल 1990 में नागार्जुन ने फिल्म शिवा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नागार्जुन खुदा गवाह, द्रोही, मिस्टर बेचारा, अंगारे, जख्म, अग्नि वर्षा और एलओसी कारगिल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।