Ankush Raja Bhojpuri Ram Bhajan: सावन 2025 का महीना अपने अंतिम पड़ाव में है। महादेव की भक्ति में भोजपुरी स्टार्स के एक से बढ़कर एक गाने यूट्यूब पर छाए रहे। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, नीलकमल सिंह और अरविंद अकेला कल्लू जैसे स्टार्स के गानों को जमकर सुना और देखा गया। सावन के पावन मौके को भोजपुरी सिंगर्स ने भक्तिमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी में से एक अंकुश राजा है। उनकी मधुर आवाज में कोई भी भक्ति गाना आता है तो वो छा जाता है। उनका भोजपुरी भक्ति सॉन्ग ‘नगरी हो अयोध्या सी’ आपको राम नाम में लीन कर देगा। ये एक मधुर भजन है, जो आपका दिन ही बना देगा।

अंकुश राजा का भोजपुरी राम भजन ‘नगरी हो अयोध्या सी’ को चार महीने पर रिलीज किया गया था, जिसे अंकुश राजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हालांकि, अब ये भक्ति गाना सावन 2025 के मौके पर वायरल हो रहा है, जिसे ढेरों व्यूज मिल चुके हैं और लोग देखना काफी पसंद कर रहे हैं। अंकुश राजा की आवाज में राम भजन ‘नगरी हो अयोध्या सी’ बेहद ही प्यारा लग रहा है। इसमें वो राम स्तुति कर रहे हैं। सिंगर अयोध्या जैसी नगरी की कामना कर रहे हैं।

भोजपुरी राम भजन ‘नगरी हो अयोध्या सी’ इतना ही मधुर गीत है कि इसे सुनने के बाद हर कोई राम नाम में लीन हो जाएगा। इस भजन के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। ऊपर से अंकुश राजा की मधुर आवाज में ये गाना और भी बेहतरीन लग रहा है। इसके म्यूजिक ने सारे माहौल को ही भक्तिमय बना दिया है। ये आपको अयोध्या और राम की अनुभूति कराता है। गाने की मधुरता है कहीं खो जाते हैं। इस वीडियो को करीब ढाई लाख व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी राम भजन ‘नगरी हो अयोध्या सी’ को अंकुश राजा ने तो गाया है वहीं, म्यूजिक गोविंद ओझा ने दिया है। ये गाना ‘नगरी हो अयोध्या सी’ एलबम का टाइटल सॉन्ग है। Rakhi 2025: ‘मेरी बहना रे’, आम्रपाली दुबे ने ‘विधायक जी’ को बांधी राखी, रक्षाबंधन भोजपुरी सॉन्ग का इमोशनल VIDEO VIRAL