Naagin 5: एकता कपूर के बेहद पॉपुलर शो नागिन 5 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। हिना खान का सर्वश्रेष्ठ नागिन वाला अवतार देख कर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान नागिन के सीजन 5 में सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन बनी नजर आ रही हैं। शो में नागिन बनीं हिना खान अपने पहले प्यार के कातिल को मारने की फिराक में दिखाई देती रहेंगी।
नागिन शो के कई सारे प्रोमोज सामने आ चुके हैं। लेकिन 8 और 9 अगस्त को शो के एपिसोड्स ऑनएयर किए गए हैं। फैंस से शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
क्या हुआ शो में:- सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन का दुश्मन है चील। वह उसे खत्म करना चाहती है, इसके पीछे की वजह है कि पिछले जन्म में आदि नागिन का प्यार चील की वजह से दूर हो गया था। चील नागिन के पीछे था और उसे पाना चाहता था। लेकिन नागिन अपने नाग से बेइंतेहा प्यार करती थी। इस बीच नाग और चील की लड़ाई हो जाती है जिसमें नाग परास्त हो जाता है। बस कहानी वहीं से शुरू होती है नागिन के प्रतिशोध की।
अब इधर चील के पिता को भविष्यवाणी बताई जाती है कि एक दिन ऐसा आएगा जब उनका बेटा एक रौशनी की गिरफ्त में होगा। उसके जीवन में एक इंसान रूपी शक्ति आएगी। उसका पिता इंसान के जिक्र से चौंक उठता है, वह पूछता है कि ऐसा कैसे हो सकता है?
इधर आदि नागिन चीलों को शिव मंदिर में आने की अनुमति देती है। इस चील समूह में वह चील राजा का बेटा भी होता है। चील नागमणि पाने की फिराक में आए हैं। वह शिवमंदिर में इसलिए आए हैं ताकि वह लूट कर सकें। लेकिन नागिन इस बात से अंजान है औऱ वह चीलों को अंदर आने की अनुमति दे देती है।
https://www.instagram.com/p/CDsfZ5Tn_O7/
अब आगे क्या होगा जब चील की नजरें इस बेहद खूबसूरत नागिन पर पड़ेगी? क्या भविष्यवाणी सच होने वाली है? या ये नागिन का ही बिछाया जाल है? क्या चील नागिन की गिरफ्त में आने वाला है? जानने के लिए नागिन 5 का अगला एपिसोड देखना होगा।