90 के दशक की हिट फिल्म ‘मोहरा’ तो आप सभी को याद होगी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की केमिस्ट्री खूब जमी थी। इस तिकड़ी ने कमाल ही कर दिया था। फिल्म का एक-एक सीन और गाने खूब पॉपुलर रहे थे। इसके दो गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘ना कजरे की धार’ का जबरदस्त बज रहा है। दोनों ही गाने आज भी काफी सुने जाते हैं। फिल्म के सभी किरदार हिट रहे थे। अक्सर उनके बारे में बात भी होती है। लेकिन, क्या आपको ‘ना कजरे की धार’ की एक्ट्रेस याद हैं? वो सुनील शेट्टी के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं। फिल्म में एक्टर की पत्नी के किरदार में छोटा रोल था मगर कमाल का रहा। गाने से उन्हें अलग पहचान मिली। लेकिन, डेब्यू फिल्म से पहचान बनाने के बाद भी उनका करियर खास चल नहीं पाया। वो स्टारडम के लिए तरसती रहीं और बाद में स्क्रीन से दूर हो गईं। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज को भी 30 साल हो चुके हैं तो चलिए बताते हैं वो इन दिनों कहां और क्या कर रही हैं।

फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘ना कजरे की धार’ में सुनील शेट्टी की वाइफ प्रिया अग्निहोत्री का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि पूनम झावर हैं। वो रईस परिवार से आती हैं। उन्होंने एक्टिंग से पहले करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंन एक्टिंग में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘मोहरा’ थी। इसे साल 1994 में रिलीज किया गया था। डेब्यू फिल्म से ही वो रातों रात स्टार बन गई थीं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। कुछ समय के अंतराल के बाद वो साल 2012 में ‘OMG’ में नजर आई थीं। इसमें वो साध्वी के किरदार में दिखी थीं। इसमें उन्हें देखकर सभी चौंक गए थे और उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हैरान करने वाला था।

पूनम झावर को तीन दशक हो चुके हैं लेकिन, स्टारडम नहीं मिल पाया। पहली फिल्म की हिट के बाद भी करियर ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो उन्होंने साउथ का रुख किया और वहां खूब काम किया। लेकिन बाद में फेम ना मिलने की वजह से उन्होंने स्क्रीन से दूरियां बना ली।

स्ट्रगलर नहीं बनकर रहना चाहती थीं पूनम झावर

इसके साथ ही पूनम झावर ने एक बार अमर उजाला से बात करते हुए बताया था कि आखिर क्यों स्क्रीन से दूरियां बना ली थी। उन्होंने बताया था कि वो ऐसी फिल्में नहीं करना चाहती हैं, जिसमें उनके लिए करने के लिए कुछ ना हो। वो इंडस्ट्री में सिर्फ एक स्ट्रगलर बनकर नहीं रहना चाहती थीं। वो अच्छे रोल की तलाश में रहीं लेकिन, उन्हें वो रोल मिलते थे जो कभी पसंद नहीं थे। उनका कहना था कि वो अपनी उम्र के हिसाब से एक फिल्म में साड़ी पहन सकती हैं हर फिल्म में नहीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि डेब्यू के समय वो पढ़ रही थीं इसलिए, काम करने से मना कर देती थीं तो लोगों को लगता था कि वो काम ही नहीं करना चाहती हैं।

मल्टी टैलेंटेड हैं पूनम

पूनम पेशे से ना केवल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं। साल 2003 में फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार फिल्म ‘आंच’ को प्रोड्यूस किया था। इसमें आयशा जुल्का, नाना पाटेकर और परेश रावल थे। उन्होंने मराठी फिल्में भी प्रोड्यूस की है। इतना ही नहीं, पूनम एक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। खुद से जुड़ी पोस्ट, रील्स और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 30 साल बाद भी एक्ट्रेस की खूबसूरती और बोल्डनेस का जवाब नहीं है।

फिल्मों से दूर ऐसे करती हैं मोटी कमाई

OMG के बाद पूनम झावर को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया। साल 2012 से उन्हें इंडस्ट्री से दूर हुए 12 साल हो गए हैं। ऐसे में अब एक्टिंग से दूर एक्ट्रेस प्रोडक्शन हाउस से पैसे कमाती हैं। इसके साथ ही वो गानों और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं। इतना ही नहीं, एनजीओ के लिए भी काम करती हैं साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए भी कैंपेनिंग करती रहती है, जिससे अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। इन सबके साथ ही एक्ट्रेस एक ‘ड्रीम्स कैचर’ नाम की इवेंट कंपनी भी चलाती हैं।