अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री के चहेते सितारों में शुमार हैं। जिनकी फिल्म चाहे हिट हो या फ्लॉप फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं होती। वहीं फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हैं। हालांकि इसके चलते उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। सलमान खान इन दिनों किसी का भाई किसी की जान की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर भी होस्ट किया था, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं।
इसी बीच उन्होंने हाल ही में एंकर रजत शर्मा के शो आप की अदालत में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने अपनी शादी और लव लाइफ के सवालों पर रिएक्ट किया है और एक सवाल पर एक्टर ने कहा कि उनकी लव स्टोरीज उनके साथ कब्र में जाएंगी।
लव अफेयर्स के सवाल पर क्या बोले सलमान खान
सलमान खान से टीवी एंकर रजत शर्मा ने उनके लव अफेयर्स को लेकर सवाल किया, कि क्या वो लव स्टोरीज पर ऑटोबायोग्राफी लिखने का सोच रहे हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरी लव स्टोरीज मेरे साथ कब्र में जाएंगी।’ सलमान खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
प्यार में बदकिस्मत रहे सलमान
वहीं शो के होस्ट रजत शर्मा ने जब सलमान खान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा तो सलमान खान ने ये कबूल किया कि वह प्यार में बदकिस्मत रहे हैं। ये पूछे जाने पर कि वह इन दिनों वह किसके साथ हैं तो एक्टर ने हंसते हुए दर्द बयां किया और जवाब में कहा कि ‘जिनको चाहता था कि वो मुझे जान बुलाए, वो भाई बुला रही है। बताइए… अब मैं क्या करूं।’ इसी के साथ जब एक्टर से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे? इस सवाल पर अभिनेता ने सवाब देते हुए कहा कि ‘जब ऊपर वाला चाहेगा सर। शादी में दो लोगों की जरूरत पड़ती है। तो पहले ऐसा था नहीं हो रहा था। कभी मैंने हां किया तो किसी ने ना किया। कभी किसी ने हां कहा तो मैंने ना किया। अब दोनों ही साइड से ना आ रहा है। जब दोनों साइड से हां आएगी तो हो जाएगी। लेकिन अभी इसमें समय है। 57 साल का तो हूं ही मैं। वक्त है उसमें। मैं चाहता हूं कि ये फर्स्ट एंड लास्ट हो मेरे लिए। मतलब एक बीबी होनी चाहिए।’
सलमान खान की लव लाइफ
गौरतलब है कि सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, सोमी अली, संगीता बिजलानी और अब पूजा हेगड़े के साथ उनके अफेयर की अफवाह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।