बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इसमें सारा के साथ पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा भी अहम भूमिका में हैं। इनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को 3.5 से लेकर 4 स्टार रेटिंग मिल रही है। चलिए बताते हैं इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी अनुजा चौहान की किताब ‘क्लब यू टू डेथ’ पर आधारित है। इसमें दिल्ली के एक क्लब की कहानी दिखाई गई है, जिसमें मर्डर हो जाता है। इस केस को सॉल्व करने के लिए ACP भवानी सिंह यानी कि पंकज त्रिपाठी क्लब पहुंचते हैं। कातिल बहुत चालाक होता है क्योंकि उसने CCTV कैमरा को पूरी तरह से ढकने के बाद यह काम किया होता है। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल करती है। यहां से कहानी आगे बढ़ती है और ट्विस्ट आने शुरू हो जाते हैं। इसमें सारा ने बांबी टोडी, विजय वर्मा (आकाश डोगरा), करिश्मा कपूर (शहनाज़ नूरानी), डिंपल कपाड़िया (कुकी कटोच), टिस्का चोपड़ा (रोशनी बत्रा) और संजय कपूर (रणविजय सिंह) जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं। इनकी एक्टिंग की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता दिनेश विजान हैं।

तमन्ना भाटिया ने दिया ये रिव्यू

बता दें कि तमन्ना भाटिया अपने प्रेमी विजय वर्मा के हाथों में हाथ डाले फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। जिसके बाद पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी? इसपर तमन्ना ने हाथ से इशारा करते हुए कहा,”बहुत बढ़िया”।

फिल्म का नाम- मर्डर मुबारक
प्रोड्यूसर- दिनेश विजान
डायरेक्टर- होमी अदजानिया
कास्ट : पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर, सुहैल नय्यर
ड्यूरेशन : 141 मिनट
स्टार : 3.5