मिर्जापुर फ्रैंचाइज़ के लेटेस्ट सीज़न को दुनियाभर से प्यार मिला और अब प्राइम वीडियो ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने बताया था कि वो फैंस के लिए सीजन 3 का बोनस एपिसोड लेकर आएंगे। अब प्राइम वीडियो ने एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसे देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। प्राइम वीडियो ने बोनस एपिसोड का टीज़र रिलीज़ किया है जिसमें मुन्ना त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। जिसका किरदार दिव्येंदु ने निभाया है। फ्रैंचाइज़ के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक मुन्ना भैया की कमी दर्शकों को तीसरे सीज़न में बहुत खल रही थी। फैंस ने मिर्जापुर की दुनिया में भौकाल का तड़का लगाने के लिए उन्हें वापस लाने की मांग की थी। लगता है मेकर्स ने उनकी मांग सुन ली है और चौंकाने वाला टीज़र शेयर किया है।
टीज़र में मुन्ना त्रिपाठी कहते हैं, ”हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया। सुना है हमारे लॉयल फैन्स बहुत मिस किए हमको, सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप, वो हम खोजकर ले आए। जस्ट फॉर यू मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से। क्योंकि हम करते पहले हैं, सोचते बाद में हैं।
30 अगस्त से प्राइम वीडियो पर आप मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड देख पाएंगे।
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मिर्जापुर सीजन 3 का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। यह मनोरंजक क्राइम थ्रिलर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।