Bigg Boss 17 में इस वक्त मुनव्वर फारूकी चर्चा में हैं। शो की शुरुआत से ही उनका गेम काफी अच्छा चल रहा था, वह स्ट्रॉन्ग कंटस्टेंट्स में से एक माने जा रहे थे, लेकिन कुछ हफ्तों पहले बिग बॉस ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को वाइल्ड कार्ड एंट्री बनाकर भेजा। उन्होंने मुनव्वर पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाये कि शो के कंटेस्टेंट्स को भी विश्वास होने लगा। शो के बाहर भी मुनव्वर फारूकी को जज किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। ‘लॉकअप’ में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं आजमा फलाह उनके सपोर्ट में उतरी हैं और उन्होंने आयशा के खिलाफ जमकर जहर उगला है।

आजमा फलाह ने पहले फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी की वह मुनव्वर और आयशा के मामले में एक वीडियो शेयर करेंगी। इस पोस्ट पर भी आजमा ने आयशा के लिए भला बुरा लिखा था। इसके साथ उन्होंने मेंशन किया था कि आयशा मुनव्वर को ब्लैकमेल कर रही हैं।

आयशा के चरित्र पर उठाये सवाल

जो वीडियो आजमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, उसमें वो कह रही है-“मुनव्वर को बिग बॉस के घर में बहुत ज्यादा ब्लैकमेल किया जा रहा है। बिग बॉस भी अब सोच रहे होंगे कि ये कौन सी नीच औरत को हमने शो में डाल दिया। आयशा जैसी लड़की जिंदगी भर नाच-नाच कर इतने बड़े शो में नहीं पहुंच पाती। इसको मिल गया एक सेलिब्रिटी बकरा, इसको इसने बकरा बनाया शो में घुसने के लिए और अब ये पूरी स्टोरी बता रही है। कौन से जमाने में इसका…. मुझे किस तरीके से इस्तेमाल किया गया। क्या हुआ, ये एक लड़की होकर एक लड़की बोल रही है आप लोग ऐसा बोलोगे। लेकिन नहीं, ये खुद बता रही है। इसको किस तरीके से यूज किया गया और किस लिए यूज किया गया। ये एक फैमिली शो है और ये सब चीजें अब बंद होनी चाहिए।”

आजमा ने आगे कहा,”ये इसको वुमनाइजर दिखाना चाह रही है, वो वुमनाइजर नहीं है मैं रही हूं उसके साथ। इस तरह की लड़कियां खुद उसके पीछे पड़ी रहती हैं, क्योंकि मुनव्वर फेमस है, इन सब को फेम चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि मुनव्वर गलत इंसान है।” आजमा ने आगे कहा कि मुनव्वर के साथ ये सब बंद होना चाहिए, ये उनकी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है।

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी के साथ जो भी हो रहा है, उससे तमाम लोग खफा हैं। मनु पंजाबी ने भी अपनी वीडियो के जरिए इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस मुनव्वर के साथ सही नहीं कर रहे हैं।