मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पुलिस के पचड़ों में पड़ते नजर आ रहे हैं। 26 मार्च की रात ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी को पुलिस पड़ककर ले गई। हुक्का बार में रेड के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। उनके साथ 13 अन्य लोग भी इस रेड में पकड़े गए थे।

मामला मुंबई के फोर्ट इलाके का है, जहां पुलिस ने बीती रात छापेमारी की थी। मुनव्वर समेत जिन लोगों को भी पुलिस पकड़कर ले गई, उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

हिरासत में लिए जाने की खबरों के कुछ देर बाद मुनव्वर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे। उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो एयरपोर्ट की है। कैप्शन में मुनव्वर ने लिखा, “थका हुआ लेकिन ट्रैवल कर रहा हूं।” जहां एक तरफ मुनव्वर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने पुलिस वाले में को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। वहीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने फ्री प्रेस जनरल में बयान जारी किया है।

जिसमें उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा। वहां से मिली हुईं चीजों की जांच हो रही है और हिरासत में लिए गए लोगों में फारूकी भी शामिल हैं।”

आपको बता दें कि पहली बार नहीं है कि मुनव्वर को हिरासत में लिया गया हो। साल 2021 में वह गिरफ्तार हुए थे और उन्हें 35 दिन जेल में बिताने पड़े थे। ये मामला उनके स्टैंडअप कॉमेडी से जुड़ा है। जहां अपने एक लाइव शो के दौरान उन्होंने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और उन्हें चलते शो के बीच से गिरफ्तार किया गया था।