हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 60-70 के दशक में उन्होंने स्क्रीन पर खूब नाम कमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। राजेश खन्ना और मुमताज की ऑनस्क्रीन जोड़ी कमाल की थी। दोनों ने ढेरों फिल्में की और सभी की सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। मुमताज की एक्टिंग के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। 77 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस ने फिटनेस रूटीन, कॉस्मेटिक फिलर्स और प्लास्टिक सर्जरी तक के बारे में बात की है। उनका मानना है कि बदलाव करना गुनाह नहीं है।

दरअसल, मुमताज ने हाल ही में ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बात की। उन्होंने इस दौरान अपने रूटीन और फिटनेस के बारे में काफी कुछ शेयर किया। मुमताज ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा कि वो हर दिन शाम 7 बजे तक खाना खा लेती हैं। वो हर दिन एक घंटे से ज्यादा का समय वर्कआउट को देती हैं। वो हेल्दी डाइट लेती हैं और उनका मानना है कि अगर वर्कआउट नहीं किया जाए तो अच्छा नहीं दिखा जा सकता है।

हर 4 महीने में फिलर्स करवाती हैं मुमताज

इसके साथ ही मुमताज ने बढ़ती उम्र में भी सुंदर दिखने के राज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई फेसलिफ्ट नहीं करवाया है। लेकिन जब वो बहुत थक जाती हैं तो अपने चेहरे के दोनों तरफ यानी बाएं और दाएं हिस्से पर फिलर्स करवाती हैं। इससे वो दो-तीन महीना चल जाता है। लेकिन वो इसे हर चार महीने में एक बार करवाती हैं। प्लास्टिक सर्जरी पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत महसूस नहीं हुई।

प्लास्टिक सर्जरी पर बोलीं मुमताज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया कि अगर किसी को लगता है कि उसमें कुछ कमी है तो उसे ठीक करना चाहिए। वो मानती हैं कि बदलाव कोई गुनाह नहीं है। हर कोई सुंदर और अच्छा दिखना चाहता है। एक्ट्रेस ने आगे ये तक कहा अगर कभी उन्हें ऐसा लगा कि उनको कुछ करना चाहिए, कोई बदलाव की जरूरत है तो वो जरूर करेंगी। उन्होंने क्लियर कहा कि अगर उनको कभी प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत महसूस हुई तो जरूर करवाएंगी। क्योंकि उनका मानना है कि अगर इससे वो सुंदर दिखती हैं तो क्यों नहीं करवाएंगी। मुमताज ने अंत में कहा कि ये हर किसी को करवाना चाहिए।

पटना से पंचायत तक का सफर: IIMC में पढ़ने वाला बिहार का लड़का कैसे बना एक्टर? पैसे देने को राजी नहीं थे घरवाले