India’s Got Latent Controversy: अपने चैनल बीयरबाइसेप्स के लिए मशहूर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से विवाद शुरू हो गया। रणवीर इलाहाबादिया इस शो में मशहूर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा के साथ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल पूछ लिया था। वीडियो क्लिप वायरल हो गई और देश भर के अलग-अलग राज्यों से कई FIR दर्ज हुईं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो पर अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना और समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ ये दूसरी एफआईआर है, असम पुलिस ने सोमवार को एक एफआईआर दर्ज की थी।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और यूट्यूबर समय रैना से संपर्क किया है और उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुए विवाद के लिए समन किया है। अब इस मामले में ये नया अपडेट सामने आया है।

अपने चैनल बीयरबाइसेप्स के लिए मशहूर इलाहाबादिया ने हाल ही में एक एपिसोड के दौरान यह टिप्पणी की थी। इलाहाबादिया के असंवेदनशील और अश्लील जोक्स की वीडियो क्लिप रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगी और देश भर में विवाद खड़ा हो गया। इसने फ्रीडम ऑफ स्पीच के दुरुपयोग और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट को भी हवा दी। इस शो को राजनेताओं, विभिन्न मानव और महिला अधिकार संगठनों, मशहूर हस्तियों, कलाकारों और आम जनता से तीखी आलोचना मिली। मुंबई में, कई संगठनों, वकीलों और राजनीतिक दलों ने कलाकारों, शो के आयोजक और शो को प्रसारित करने वाले प्लेटफॉर्म के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं। मुंबई के खार के एक स्टूडियो में ये एपिसोड शूट किया गया था, कल यहां भी मुंबई पुलिस पहुंची थी।

मुंबई के दो वकीलों आशीष राय और पंकज मिश्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कांग्रेस की छात्र शाखा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्य निखिल रूपारेल ने भी इलाहाबादिया, रैना और शो के आयोजकों के खिलाफ आपराधिक जांच की मांग करते हुए बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो से चुराया था पैरेंट्स वाला गंदा जोक? लोगों ने ढूंढ़ निकाला ओरिजनल वीडियो

मुंबई पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की और मामले की जांच कर रही थी, असम पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया, रैना और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि एफआईआर दर्ज की गई है। यूट्यूब ने भी ये वीडियो डिलीट कर दिया है। यहां क्लिक करके आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।

रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। विवाद बढ़ा तो रणवीर ने माफ़ी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मेरी टिप्पणी न केवल गलत थी; यह फनी भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं यहाँ सिर्फ़ माफ़ी माँगने आया हूँ।” यहां क्लिक करके आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट का पूरा विवाद आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं।