‘महाभारत’ के भीष्म और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। वह पहले भी एकता कपूर की ‘कहानी हमारी महाभारत की’ को लेकर बात कर चुके हैं और एक बार फिर उन्होंने इसे लेकर एकता पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि एकता ने इसे मॉडर्न बना दिया, जिसमें पांडव भी मॉडल जैसे थे।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन लोग आज भी इसे ही देखना पसंद करते हैं। महाभारत पर कई टीवी शोज और फिल्में बनीं, जिनमें से एक एकता कपूर का शो भी था।  जिसमें अनिता हसनंदानी, हितेन तेजवानी, रोनित रॉय, उमा शंकर, आर्यन वैद थे। इन कलाकारों और एकता कपूर पर अब मुकेश खन्ना ने कटाक्ष किया है।

बॉलीवुड बबल के साथ उनकी खास बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा कि हर किसी को कुछ न कुछ करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “हमारे वाले वर्जन में भीम का रोल प्रवीण कुमार ने निभाया था, अर्जुन का फिरोज खान, पंकज धीर ने कर्ण और गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर का किरदार किया था। इन एक्टर्स ने ये किरदार बहुत अच्छे से निभाए थे और लोगों को आज भी वो याद हैं। नकुल और सहदेव की भी एक अलग पहचान थी।”

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि  हमारे धर्मग्रंथों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गय। एकता कपूर ने द्रौपदी को एक टैटू बनवाया और पांडवों को नंगे सीने वाले मॉडल के रूप में दिखाया गया। उन्होने कहा, “अब वाली महाभारत में, मुझे माफ करना मैं बुराई नहीं करूंगा, लेकिन मैं कहता रहता हूं। अगर मैं कुछ गलत देखता हूं तो मैं इसके बारे में बोलूंगा। और मैं क्यों न बोलूं? सब साफ है, पांच पांडव हैं और मुझे किसी में अंदर नहीं दिख रहा था। उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम की परवाह नहीं की, उन्होंने सही कपड़े नहीं पहने थे, वे सिर्फ आज के मॉडल थे।” ये बात उन्होंने एकता कपूर की महाभारत के बारे में कही।

मुकेश ने कहा, “आज के अर्जुन, कर्ण और भीम को बस थोड़ा लंबा बनाया गया था, लेकिन ये काफी नहीं था। बात यह है कि हममें समर्पण था। आजकल हर चीज को कमर्शियल कर दिया गया है। चोपड़ा साहब के जैसी कहानी कहने की कोई समझ नहीं है।  आज लोग सेट पर निर्भर हैं। इसलिए, महाभारत को सफलतापूर्वक दोबारा नहीं बनाया गया। तीन अलग-अलग महाभारत बनाई गईं और किसी ने यहां तक कहा कि वे ओरिजिनल की नकल करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने कहा, ‘वे क्यों कर रहे हैं, उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं है क्या।”