Mr Faisu New TikTok Video:  TikTok स्टार Mr Faisu इन दिनों सुर्खियों में हैं। Mr Faisu ने कुछ दिन पहले एक विवादित मामले पर वीडियो बनाया था, जिसका सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ है। भारी विरोध के कारण TikTok ने कार्रवाई करते हुए Mr Faisu (मिस्टर फैजू) के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। अकाउंट सस्पेंड होने पर ट्रोल्स ने Mr Faisu पर जमकर निशाना साधा था। अब Mr Faisu ने ट्रोल्स ने नए वीडियो के जरिए करारा जवाब दिया है।

वीडियो में Mr Faisu अपने दोस्त संग नजर आ रहे हैं। येलो कलर की टीशर्ट में Mr Faisu कहते हैं जिसको जो कहना है कहने दो, अपना क्या जाता है, वक्त-वक्त की बात है वक्त सबका आता है। Mr Faisu के नए वीडियो को उनके फैन क्लब जमकर शेयर कर रहे हैं। Mr Faisu के इस वीडियो पर उनके फैन ने TikTok पर उनसे वापसी की अपील की है। एक फैन ने लिखा- भाई हम आपको बहुत मिस करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने बिल्कुल सही कहा आप हीरो हैं। इसी तरह तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने Mr Faisu का सपोर्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/Bz2ksPIhmXL/

बता दें कि Mr Faisu के TikTok पर 23 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे। जबरदस्त फैन-फॉलोइंग होने के चलते मिस्टर फैजू का कोई भी टिकटॉक वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाता था। Mr Faisu को टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर संग एक म्यूजिक एल्बम में भी देखा जा चुका है।

TikTok पर बैन होने के बाद Mr Faisu इन दिनों लंदन घूम रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद फैन्स को Mr Faisu ने एक वीडियो के जरिए दी है। Mr Faisu वीडियो में कहते हैं कि वह इन दिनों लंदन में हैं। वह वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत को सपोर्ट करने आए थे। लेकिन यहां आने के बाद उन्होंने कुछ दिन और रूकने का मन बना लिया। जल्द ही वह TikTok पर वापसी करेंगे और अभी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। Mr Faisu को इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)