TikTok Star Mr Faisu and Jannat Zubair Rahmani: TikTok स्टार मिस्टर फैजू (Mr Faisu) अपने फनी वीडियोज के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। Mr Faisu अपने TikTok वीडियोज के कारण सोशल मीडिया किंग बन गए हैं। Mr Faisu की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि उनके वीडियोज कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। वहीं मिस्टर फैजू को टक्कर देने की लिस्ट में यूं तो कई नाम शुमार हैं, हालांकि टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का नाम टॉप पर आता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन्नत की भी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर Mr Faisu और जन्नत जुबैर में से TikTok का सबसे बड़ा स्टार कौन है?
मिस्टर फैजू TikTok पर वीडियो एकदम प्रोफेशनल तरीके से बनाते हैं। हंसी-मजाक और मस्ती से भरपूर मिस्टर फैजू के वीडियो कुछ ही समय में लोगों के बीच में पॉपुलर हो जाते हैं। मिस्टर फैजू के TikTok पर 23 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे। मिस्टर फैजू वीडियो में अपनी शानदार लिप्सिंग के चलते TikTok पर पहचान में आए थे। वह अपनी फनी वीडियो के लिए ही फेमस हैं।
TikTok स्टार Mr Faisu संग रिलेशनशिप में हैं? के सवाल पर जब बोली थीं जन्नत जुबैर
हालांकि TikTok ने विवादित मामले पर वीडियो बनाने के कारण मिस्टर फैजू का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में मिस्टर फैजू इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं और 70 लाख के करीब फॉलोवर्स कर लिए हैं। मिस्टर फैजू की कम समय में पॉपुलैरिटी और शानदार वीडियोज के कारण उन्हें 10 में से 9 नंबर दिए जाते हैं।
वहीं अब बात करें टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की तो वह भी TikTok पर काफी पॉपुलर हैं। TikTok पर अपने वीडियोज के चलते जन्नत ने 19 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स को जोड़ लिया है। हिचकी फिल्म में नजर आ चुकीं जन्नत को बेस्ट यंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मुंबई में मिल चुका है। महज 17 साल की उम्र में ही जन्नत को 398 मिलियन से भी ज्यादा वीडियोज को लाइक्स मिल चुके हैं।
TikTok पर भी जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेज का नाम शुमार है। TikTok के शॉर्ट वीडियोज के जरिए अपने टैलेंट से लोगों का दिल जीतने वालीं जन्नत को 10 में से 8.5 नंबर की बेशक हकदार हैं। हालांकि मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर की तुलना की जाए तो बेशक मिस्टर फैजू सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।
