Jannat Zubair: टीवी की दुनिया छोड़ TikTok स्टार बनीं जन्नत जुबैर अपनी नई म्यूजिक एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं। दो म्यूजिक एल्बम करने के बाद जन्नत एक बार फिर से अपने फैंस को एंटरटेन करने वाली हैं जिसका पोस्टर जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर के मुताबिक उनके नए म्यूजिक एल्बम को नाम है- फेक स्टाइल (Fake Style)। इस सॉन्ग में जन्नत जुबैर के साथ रमन कपूर नजर आने वाले हैं। रमन कपूर ने ही इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। वहीं इसमें रैप का तड़का निक्स ने लगाया है। पोस्टर के साथ जन्नत ने लिखा है कि जल्द ही यह सॉन्ग जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही जन्नत के पास कई और गानों के ऑफर आ रहे हैं।
मालूम हो कि जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपने बॉयफ्रेंड मिस्टर फैजू के साथ अपना पहला म्यूजिक एल्बम शूट किया था जिसका नाम ‘तेरे बिन कीवे’ था। इसके बाद ‘फ्रूटी लगदी है’ में अपने ग्लैमर रूप में नजर आई थीं। जन्नत जुबैर और मिस्ट फैजू का वीडियो सॉन्ग ‘तेरे बिन कीवे’ दर्शकों को खूब पसंद आया था। गाने ने यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने के साथ ही चार्टबस्टर पर भी टॉप किया था। गाना जबरदस्त पॉपुलर होने के चलते यू-ट्यूब की ओर से जन्नत और फैजू को अवॉर्ड भी दिया गया था।ेलेकिन विवादों में पड़ने के बाद मिस्टर फैजू पर कार्रवाई करते हुए You Tube ने उस गाने को हटा लिया था।
https://www.instagram.com/p/B3v5XaTJHTD/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
गौरतलब है कि कई मशहूर टीवी सीरियल में काम करने के बाद एक्टिंग छोड़ टिक टॉक पर वीडियो बनाने लगीं हैं। उनकी गिनती अब बड़े टिक टॉक स्टार में होती हैं।
जन्नत ने कलर्स के चर्चित शो फुलवा और तू आशिकी में पंक्ति शर्मा के किरदार से काफी लोकप्रियता पाई थी। जन्नत अभिनय के अलावा सिंगिंग का शौक भी रखती हैं और वो एक वोइस आर्टिस्ट भी हैं। जन्नत का निक नेम जानू हैं।