Mr Faisu Controversial TikTok Video: TikTok सुपरस्टार Mr Faisu इन दिनों अपने विवादित वीडियो के कारण चर्चा में हैं। विवादित वीडियो बनाने के कारण Mr Faisu का TikTok अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि अपने वीडियो के लिए Mr Faisu ने लोगों ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। हालांकि नाराज फैन्स Mr Faisu को अनफॉलो करने की बात कह रहे हैं।

तबरेज अंसारी की मौत से संबंध होने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता रमेश सोलंकी ने पांच टिकटॉक यूजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो हटा दिया गया था। वीडियो को फैजू, हसनैन, फैज और सद्दू ने शेयर किया था। ‘Team 07’ नाम की गैंग लोगों को संदेश दे रहे थे, मासूम तबरेज की हत्या हुई, लेकिन जब तबरेज का बेटा बड़ा होगा और अपना बदला लेगा तो मुस्लिमों को आतंकवादी न करार दिया जाएगा। विवादित मामले पर वीडियो बनाने पर TikTok ने कार्रवाई करते हुए Mr Faisu का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

मिस्टर फैजू का अकाउंट चेक करने पर कुछ ऐसा दिखाई पड़ रहा है।

Mr Faisu ने इंस्टाग्राम पर लोगों ने माफी मांगते हुए लिखा- ‘यदि किसी की मेरे वीडियो से भावनाएं आहत हुईं तो मैं माफी मांगता हूं। हमारा इरादा किसी का दिल दुखाने या फिर अपमान करने का नहीं था। हमने वीडियो को निकाल दिया है। जय हिंद।’ मिस्टर फैजू की इस पोस्ट पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनफॉलो करो इसको। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दोबारा ऐसा वीडियो नहीं आना चाहिए फैजू। वहीं कई यूजर्स ने मिस्टर फैजू के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें यहां लिख पाना मुमकिन नहीं है।

बता दें कि झारखंड के सरायकेला में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग में मौत हो गई थी। देश के अलग-अलग शहरों में मॉब लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)