Me Too Movement Campaign in India: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने #MeToo अभियान पर कहा है कि महिलाएं काम शोषण का शिकार होने के लिए काम पर नहीं जातीं। वे अपने सपने साकार करने और समाज में बेहतर जिंदगी के लिए काम करती हैं। उम्मीद है कि पीड़िताओं को न्याय मिलेगा। यौन शोषण के आरोपों में फंसे एमजे अकबर को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस पर आरोप लगे हैं, वही इस पर जवाब देगा तो ज्यादा बेहतर होगा।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि ये बड़ा मुद्दा है। मैं इस पर अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। आपको बता दें कि MeToo अभियान के बीच यौन शोषण के आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का पद कभी भी छिन सकता है।
गुरुवार (11 अक्टूबर) को इस बात के संकेत सूत्रों ने दिए। उनका कहना है कि सरकार में उनकी स्थिति अस्थिर है। मोदी सरकार उन्हें लेकर हाल-फिलहाल में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि मंत्रालय से उन्हें कभी भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि अकबर पर अब तक सात महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ये सभी घटनाएं उस दौरान की हैं, जब वह एक समाचार पत्र के संपादक हुआ करते थे। फिलहाल वह विदेश में हैं, लिहाजा इन गंभीर आरोपों पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है।

Highlights
नामी लेखक सुहेल सेठ पर #metoo अभियान के बीच यौन शोषण के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ चार महिलाओं ने यौन शोषण करने की शिकायत दी है। किसी पीड़िता ने उन पर गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया, तो कोई बोली, "सुहेल ने तब जबरन मुझे सबके सामने किस कर लिया था। मैंने उनसे मना भी किया। पर वह अपनी हरकत पर हंसने लगे थे।" सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मैसेज भी सुहेल के बताए जा रहे हैं। वहीं, सेठ ने इन आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और वहां की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी यौन शोषण की शिकार हुई महिलाओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा है, "मैं पीड़िताओं का समर्थन करती हूं और उनकी बातें सुनी जानी चाहिए। लेकिन उनके पास सबूत हो, यह भी जरूरी है।"
मुमताज ने आगे एक एंटरटेनमेंट बेस्ड न्यूज साइट से कहा, '#metoo अभियान से पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलेगा। पर मुझे उन पर सभी पर फक्र है। ये कड़वे अनुभव नई लड़कियों को भविष्य में पीड़िता बनने से बचाएंगे। उम्मीद है कि इंडस्ट्री के लोग कास्टिंग काउच मूवमेंट को लेकर भी आवाज उठाएंगे। ये हमारी इंडस्ट्री का बड़ा नकारात्मक हिस्सा है और ज्यादातर नए एक्टर्स को लगता है कि इसी के जरिए उन्हें काम मिलेगा।'
टेलीविजन एक्टर रुसलान मुमताज ने कहा है कि #metoo से पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलेगा। इंडस्ट्री के लोग अगर यह मुद्दा उठा रहे हैं, तो उम्मीद है कि एक दिन वे कास्टिंग काउच के मसले पर भी आवाज उठाएंगे।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा, "सवाल इस्तीफे का नहीं है। सवाल यह है कि जब मैं किसी पर आरोप लगाऊं, तो वह साबित भी हो। हर महिला को आरोप लगाने का अधिकार है और जांच भी होनी चाहिए। महिलाओं ने अपनी बात रखी है, पुरुषों को भी अपना पक्ष रखने का अधिकार है।" बता दें कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, जिस पर विपक्षी दल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
आमिर ने यौन शाोषण के आरोपी डायरेक्टर की फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- दो हफ्ते पहले #MeToo से जुड़ी डरावनी कहानियां सामने आईं, तो हमें पता चला कि हम जिसके साथ काम शुरू करने जा रहे हैं उस शख्स पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हमें मालूम हुआ कि यह केस अदालत में विचाराधीन है और कानूनी कार्रवाई चल रही है। हालांकि, खान ने किसी का नाम नहीं लिया। पर दावा किया जा रहा है कि उनका इशारा डायरेक्टर सुभाष कपूर की तरफ है, जिन पर यौन शोषण का आरोप लगा है।
अभिनेता आमिर खान MeToo मूवमेंट के समर्थन में उतर गए हैं। आमिर खान ने अपनी और अपनी पत्नी किरण राव की तरफ से ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए लिखा कि जिम्मेदार नागरिको होने के नाते हम सामाजिक मुद्दों के हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लिखा कि आमिर खान प्रोडक्शंस में हमेशा से हम यौन दुराचार और महिलाओं के प्रति हिंसक रवैये के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते आये हैं। वे किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हैं इसके अलावा उन्होंने लोगों पर लगे झूठे आरोपों की भी निंदा की।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाए जाने के बाद देश में MeToo मूवमेंट ने रफ्तार पकड़ ली है। तनुश्री दत्ता ने कहा है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके' की शूटिंग के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न की यह घटना हुई थी। इसके बाद अब तक गायक कैलाश खेर, मशहूर एक्टर आलोक नाथ, रजत कपूर, विकास बहल सहित कई बड़ी फिल्मी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। टीवी प्रोड्यूसर विनिता नंदा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया कि 19 साल पहले आलोक नाथ ने उनके साथ रेप किया था। इन आरोपों के सामने के आने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने ट्विटर पर भी माफी मांगी है। MeToo मूवमेंट मूवमेंट के तहत पत्रकार से राजनेता बने एमजे अकबर पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर हाल ही में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने पब में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा है कि यह घटना 20 साल पुरानी है और उनके साथ छेड़खानी कोलकाता के पब में हुई थी। हालांकि इसपर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'मैं अपनी जिंदगी में कभी पब नहीं गया। मुझे कभी भी पेज 3 में या किसी फिल्मी पार्टी में नहीं पाओगे। फ्लाइट अटेंडेंट की बातों को इग्नोर करते हुए अभिजीत ने कहा था कि वह किसी मोटी और भद्दी लड़की को अटेंशन नहीं देना चाहते।'
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनता असरानी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। असरानी ने कहा कि 'मैं महिलाओं को सपोर्ट करता हूं, सभी को करना चाहिए। लेकिन इन सभी में से ज्यादातर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए हैं। यह फिल्म के प्रोमोशन का हिस्सा और कुछ नहीं।'
सिंगर सोना महापात्रा ने अब अनू मलिक को आदतन तंग करने वाला कह दिया है। हालांकि सोना महापात्रा ने किसी घटना का जिक्र नहीं किया है। इसपर न्यूज 18 से बातचीत करते हुए अनू मलिक ने सोना के आरोपों से इनकार किया है। अनू मलिक ने कहा है कि 'सोना महापात्रा ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया है। इसलिए मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहते। वो सिर्फ इनसब चीजों में मेरा नाम घसीट रही हैं। यहां तक कि मैं तो कभी उनसे मिला भी नहीं हूं।' अनू मलिक के इस जवाब के बाद सोना महापात्रा ने ट्वीट कर अनू मलिक को फिर से घेरा। सोना महापात्रा ने अनू मलिक से पूछा कि' अच्छा क्या सचमुच आप कभी मुझसे नहीं मिले? सुमन श्रीधर के बारे क्या? क्या आपने उसे बुरी तरह प्रताड़ित नहीं किया। अंत में उन्हें देश छोड़ना पड़ा।'
द प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी फिल्म इंडस्ट्री में वर्कप्लेस पर होने वाले सेक्सुअल हरासमेंट की जांच करेगी। इस कमेटी का अध्यक्ष स्नेहा रजनी को बनाया गया है। स्नेहा रजनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन्स की अध्यक्ष हैं। इस कमेटी के अन्य सदस्यों में एकता कपूर, अपूर्व मेहता, ज्योति देशपांडे, किरण राव, कुलमित मक्कर और रोहान सिप्पी जैसी हस्तियां शामिल हैं।
अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी अमृता राव ने 'मी टू' मूवमेंट का समर्थन किया है। आमिर खान ने ट्वीट कर कहा है कि हम यौन दुराचार और महिलाओं के प्रति हिंसक रवैये के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते आये हैं। वे किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हैं। आमिर खा ने एक आरोपी निर्देशक की फिल्म भी छोड़ दी है।