Mouni Roy Suraj Nambiar Wedding: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय दुबई आधारित बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 27 जनवरी को गोवा में शादी रचाई। उनकी शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
फोटो में एक्ट्रेस रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहने नजर आईं। गोल्ड जूलरी के साथ एक्ट्रेस का लुक वाकई में देखने लायक था। एक फोटो में जहां सूरज एक्ट्रेस को मंगलसूत्र पहनाते नजर आए तो वहीं वीडियो में एक्ट्रेस पति के गले में जयमाला डालती हुई नजर आईं।
मौनी रॉय की शादी में उनके परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े खास दोस्त शामिल हुए। दूल्हन के रूप में मौनी रॉय का लुक वाकई में देखने लायक था। उनकी शादी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी नजर आए, जिसमें मंदिरा बेदी, ऑनस्क्रीन पति अर्जुन बिजलानी व मीत ब्रोज का नाम शामिल है।
शादी की इन तस्वीरों के अलावा मौनी रॉय की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में थीं। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने अपनी ही मेहंदी पर जबरदस्त अंदाज में डांस किया था। वह करिश्मा कपूर के गाने ‘मेहंदी है रचने वाली’ पर थिरकती हुई दिखाई दी थीं।
वहीं हल्दी में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने व्हाइट आउटफिट पहना था, जिसमें उनका लुक तारीफ के लायक था। बता दें कि बीते बुधवार को मौनी रॉय ने सूरज नंबियार संग एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस रेड सूट तो वहीं उनके पति व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए थे।
कैसे मिले थे मौनी रॉय और सूरज नंबियार: दोनों की मुलाकात न्यू ईयर 2019 की पूर्व संध्या को हुई थी। उसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय की मां ने बेटी की शादी के लिए सूरज नंबियार के माता-पिता से मंदिरा बेदी के घर मुलाकात की थी।
कौन हैं सूरज नंबियार? मौनी रॉय के पति सूज का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था। वह एक व्यापारी और दुबई आधारित इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। साल 2008 में उन्होंने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। उन्हें पढ़ना और घूमना काफी पसंद है।