Mouni Roy Honeymoon: अभिनेत्री मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार इन दिनों शादी के बाद एक दूसरे की कंपनी को इंजॉय कर में हनर रहे हैं। शादी के बाद ये कपल अब हनीमून पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। विदेशों में वैकेशन इंजॉय करने वाली मौनी ने क्या आप जानते हैं हनीमून के लिए कौन सी वैकेशन को चुना है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने बर्फ से ढके कश्मीर को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में चुना है। मौनी और सूरज ने कुछ ही दिनों पहले गोवा में ग्रैंड वेडिंग रचाई है।

इस शादी में टेलीविजन के कई सितारों ने जमकर सेलिब्रेशन किया था। शादी के तुरंत बाद, दोनों छुट्टियों का आनंद लेने के लिए कश्मीर पहुंचे। मौनी अपने हनीमून की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं जो कि खूब वायरल भी हो रही है।

मौनी ने अपने हनीमून की तस्वीरों पर एक से एक शानदार कैप्शन भी दिए हैं। शादी के बाद से ही मौनी के हनीमून के डेस्टिनेशन फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी।

मौनी और सूरज ने 27 जनवरी को बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आमना शरीफ, आशका गोराडिया और मीत ब्रदर्स जैसे स्टार्स इनकी शागी का हिस्सा बने।

इस जोड़े ने शादी के बाद अपने दोस्तों के लिए पूल साइड पार्टी भी रखी। उनका एक गृहप्रवेश भी था। मौनी ने सभी यादगार पलों की ढेर सारी फोटो और वीडियो शेयर की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूरज नांबियार दुबई में रहते हैं, वो एक बैंकर और बिजनेसमैन भी हैं। वह बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी। मंदिरा बेदी मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड हैं।

मौनी रॉय ने टीवी सीरियल में आदर्श बेटी और बहू का किरदार निभाया है। जिसके बाद वह एकता कपूर के नागिन सीरियल से काफी मशहूर हो गई। इसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। हाल ही में उन्हें ‘वेल्ले’ फिल्म में भी देखा गया था, जिसमें वह अभय देओल के साथ नजर आई। खबर है कि मौनी रॉय एक बार फिर टीवी जगत में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।