Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और राजकुमार राव की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ आई थी। इस फिल्म का मौनी और राजकुमार जम कर प्रमोशन कर रहे थे। तभी एक फैन उनके पास आया और उनसे मिला। इस बीच मौनी तब शॉक में आ गई जब उस फैन की चाहत आशिकी में तब्दील हो गई। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मौनी रॉय और राजकुमार साथ में दिख रहे हैं। तभी एक लड़का उनके रूम में एंटर होता है वह मौनी के लिए फ्लॉवर बुके लाता है और उन्हें देता है। तभी वह कहता है वह मौनी का बहुत बड़ा फैन है। मौनी फैन को देख कर डर जाती हैं।

वीडियो में मौनी शॉक हो जाती हैं जब फैन मौनी से घुटनों के बल जाकर उन्हें प्रपोज करने लगता है। इसके बाद वह मौनी केै पीछे पड़ते हुए आईलवयू भी कहदेता है। मौनी अब अनकंफर्टेबलर नजर आती हैं। तभी वह अपनी टीम के मेंबर्स को बुलाने लगती हैं। राजकुमार भी साथ में होते हैं ऐसे में  वह मौनी की मदद के लिए आगे आते हैं। पर वह व्यक्ति राजकुमार को साइड होने के लिए कहता है।

नहीं मानने पर वह राजकुमार पर हमला कर देता है, ये देख कर मौनी बहुत डर जाती हैं। तभी राजकुमार उठते हैं और कहते हैं ओके दिस इज प्रैंक। ये देख कर मौनी का रंग उतर जाता है पर वह रिलैक्स हो जाती हैं। पर इसके बाद एक्ट्रेस राजकुमार पर गुस्सा होती हैं। देखें वीडियो:-

https://www.youtube.com/watch?v=yO3ORCP0I9U

इस वीडियो को देख कर फैंस कह रहे हैं कि ये लड़का तो इंडिया का नंबर वन प्रैंक्स्टर है। तो कोई बोला ‘भाई मजा आ गया, मौनी का चेहरा देखने लायक था।’ एक फैन ने मजे लेते हुए लिखा- सही खेल गया भाई, मौनी रॉय को ही प्रपोज कर दिया?

वीडियो में कहा जाता है ‘मैं इंडिया का नंबर वन प्रैंक्स्टर हूं।’ कमेंट बॉक्स में कुछ लोग कहते दिख रहे है- ‘मौनी पहले गुस्से में थी। पर ये सुनते ही कि इंडिया का नंबर वन प्रैंक्स्टर, तो एक दम शांत हो गईं।’ बता दें, कुछ वक्त पहले ही मौनी और राजकुमार की फिल्म मेड इन चाइना आई। फिल्म दर्शकों को कुछ खास नहीं भायी। अब मौनी जल्द ही नए प्रोजेक्ट केस साथ दर्शकों के सामने आएंगी।