कलर्स टीवी के चर्चित धारावाहिक देवों के देव महादेव और नागिन जैसे तमाम शोज में काम करके इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं मौनी रॉय का जयपुर की एक महारानी से स्पेशल कनेक्शन है। इससे पहले की आप कोई कयास लगाना शुरू करें चलिए आपको इस स्पेशल कनेक्शन के बारे में बताते हैं। हम बात कर रहे हैं अपने बुद्धि-विवेक के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए आज भी मशहूर महारानी गायत्री देवी की। क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय और गायत्री देवी दोनों ही कूच बेहार (पश्चिम बंगाल का एक जिला) से हैं। मौनी के दादा चंद्र रॉय और उनकी मां मुक्ति दोनों ही थिएटर आर्टिस्ट हैं। तो इस तरह कहा जा सकता है कि अभिनय की कला मौनी के खून में है।

मौनी कहती हैं कि उनकी खूबसूरती का राज उनके पेरेंट्स हैं। उनकी सुंदरता का सारा श्रेय उनके माता पिता को ही जाता है, जिसके लिए वह उन्हें थैंक्स कहना चाहती हैं। वह बताती हैं कि वह बंगाली हैं और उनकी स्किन और बाल बहुत अच्छे हैं। इसी के साथ ही वह अपनी खूबसूरती को मेनटेन भी कर के रखती हैं। मौनी कहती हैं, ‘ ईश्वर ने हमें जो भी गिफ्ट किया होता है हमें उसकी पूरी तरह से देखभाल करनी चाहिए, लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।’ मौनी कहती हैं अपने बालों और स्किन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हेल्दी खाना खाएं। डाइटीशियन के पास जाएं उनसे सलाह लें।

https://www.instagram.com/p/BP7Vcg0BE-7/?taken-by=imouniroy&hl=en

मौनी रॉय ने अपनी 12th तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय बंगाल से ही की और ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गई। दिल्ली में मौनी मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन करने वाली थीं लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह एक जर्नलिस्ट बनें। मौनी अपनी ख्वाब के आगे अपने पेंरेट्स की बात मानी और दिल्ली के जामिया-मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सटी में मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन लिया। हालांकि उन्होंने पढ़ाई पूरी नहीं की और इसे बीच में ही छोड़कर वह मुंबई आ गईं और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए कोशिशें शुरू कर दीं जो कि जल्द ही सफल भी हुईं।

https://www.instagram.com/p/BLcxA33Bf0N/?taken-by=imouniroy&hl=en

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I