बेंगलूर। बॉलीवुड की ‘लोलो’ करिश्मा कपूर और ‘बेबो’ करीना कपूर एक दूसरे के दिल के बेहद करीब हैं। यह दोनों बहने होने के साथ-साथ एक दूसरे के अच्छे मित्र भी है।

करीना हमेशा अपनी बड़ी बहन करिश्मा की गुणगान करती नज़र आती हैं वहीं करिश्मा कपूर भी छोटी बहन करीना की तारीफ करते नहीं थकती हैं।

 

करिश्मा कपूर का कहना है कि उनकी बहन करीना कपूर उनके लिए एक बहन से ज्यादा एक मित्र है।

 

करिश्मा को बड़े परदे पर अंतिम बार वर्ष 2012 में फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में देखा गया था।

 

अभिनेत्री (40) का कहना है कि उनके और करीना के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है।