भोजपुरी सिनेमा में जब भी फेवरेट कपल्स की बात आती होती है तो इसमें एक नाम विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा का लिया जाता है। इनकी जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। मोनालिसा भी विक्रांत पर्सनली और प्रोफेशनली काफी सपोर्ट करती रही हैं। ऐसे में अब विक्रांत की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो शादी के जोड़े में को-एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर होने लगी है। ऐसे में चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है।

विक्रांत सिंह को भोजपुरी सिनेमा का फिटनेस आइकन कहा जाता है। वो फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मोनालिसा के साथ उनकी निजी जिंदगी की काफी चर्चा रहती है। ऐसे में अब उनकी शादी की तस्वीरों ने बवाल मचा दिया है। दरअसल, ये कोई रियल का नहीं बल्कि रील का मामला है। वो अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिका नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों लव बर्ड के रोल में दिखेंगे। ऐसे में इन पर एक शादी का सीक्वेंस शूट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दोनों ही कलाकार को रोमांटिक पोज भी देते हुए देखा जा सकता है।

विक्रांत सिंह और अपर्णा मल्लिका।
विक्रांत सिंह और अपर्णा मल्लिका।

भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ का निर्माण कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स, कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स, सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) द्वारा किया जा रहा है। इसका निर्देशन दीपक सिंह कर रहे हैं। विक्रांत और अपर्णा के अलावा नेहा तिवारी भी अहम रोल में हैं। वहीं, अन्य कलाकारों की बात की जाए तो इसमें सपोर्टिंग रोल में विनोद मिश्रा, मंतोष सिंह, बबलू खान, प्रिया वर्मा नजर आने वाले हैं।

विक्रांत सिंह और अपर्णा मल्लिका।

क्या बोले विक्रांत सिंह?

इस फ़िल्म की शूटिंग को लेकर विक्रांत सिंह ने कहा, ‘फिल्म निर्माता नवीन कुमार पाठक और गोविंद गिरी दिल से बहुत बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं और फ़िल्म की मेकिंग में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। इस फ़िल्म में मेरी शादी के सीन में 500 के तादाद में पब्लिक का शामिल होना बहुत बड़ी बात है। ऐसे फिल्म निर्माता की फिल्म इंडस्ट्री को बहुत जरूरत है।’

कौन हैं अपर्णा मल्लिका?

बहरहाल, अगर अपर्णा मल्लिका की बात की जाए तो वो भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा हैं। विक्रांत सिंह के साथ फिल्म करने से पहले वो अंजना सिंह के एक्स हसबैंड यश कुमार मिश्रा के साथ फिल्म कर चुकी हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘नागराज और चण्डालिका’ है। इसके अलावा अपर्णा को फैमिली ड्रामा भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में भी देखा चुकी है। वो फिल्मों के साथ ही छठ के मौके पर कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अपर्णा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं। उनके साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

भोजपुरी की पॉपुलर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। इस मौके पर उनकी पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जो उन्होंने पति के निधन के बाद लिखी थी। सिंगर पति के निधन के बाद टूट गई थीं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।