Mission Mangal New Trailer Akshay Kumar and Vidya Balan: अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन मंगल’ का आज नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के नए ट्रेलर में इसरो ( ISRO) टीम को चंद्रयान मिशन पूरा करने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर में अविश्वसनीय-अकल्पनीय सपने को भारतीय वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने सफल कर दिखाया है। वैज्ञानिकों की इस तैयारी के दौरान ऐसा भी मौका आता है जब अक्षय कुमार विद्या बालन के पैरों पर गिरने पर मजबूर हो जाते हैं। अक्षय कुमार के पैरों पर गिरने पर विद्या बालन हैरानी भरा रिएक्शन देती हैं।
ट्रेलर के एक सीन में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार, (जो कि इस मिशन मंगल को लीड कर रहे हैं) कहते हैं-‘मिशन रोका जाए।’ तभी अक्षय कुमार के सीनियर उनसे कहते हैं कि आप लोग 70-80 करोड़ ओवरवेटेड जा रहे हैं। तभी विद्या बालन, अक्षय कुमार से कहती हैं- ”सर चंद्रयान-2 फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। वह दोबारा कब से शुरू होगा इसका कोई आइडिया नहीं है। हमें जो कुछ भी चाहिए वह चंद्रयान-2 से मांग लेते हैं न सर। बर्बाद क्यों करना सर।”
विद्या बालन की बात पर अक्षय अपने सीनियर से कहते हैं,”रात का खाना बच जाए तो सुबह तड़का लगाकर नाश्ते में दे दो।” अक्षय कुमार की बात सुनकर सीनियर हंसने लगते हैं। जिसके बाद बिना देरी किये अक्षय कुमार विद्या बालन के पांव छूने लगते हैं। अक्षय को पांव छूते देख विद्या कहती हैं- ”सर, क्या कर रहे हैं सर।”
बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और शरमन जोशी भी लीड भूमिका में हैं।