रविवार रात को 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल था। इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रहीं हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर। पहली रनर अप रहीं जम्मू कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। यह कार्यक्रम मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ। डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।

मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। छिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी। मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। इसके अलावा विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव क्राउन का जबकि वमिका निधी ने बॉडी ब्यूटीफुल का स्पेशल अवॉर्ड जीता है।

इस साल नए फॉर्मेट का अनुसरण करते हुए, ब्यूटी पीजेंट ने 30 राज्यों का दौरा किया। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड सहित दूसरे राज्यों की युवा लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह पहली बार था जब फिनाले के दिन प्रतियोगियों ने मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए इंडियन ड्रेस पहनी थी। सभी 30 प्रतियोगी देश के अलग अलग हिस्सों से आए थे। इन्हें नेहा धूपिया, वलूचा डिसूजा, दीपान्निता शर्मा और पार्वती ओमनाकुटट्न ने मेंटर किया।

https://www.instagram.com/p/BVwL72fglt8/

https://www.instagram.com/p/BVrPZZvgH-e/

https://www.instagram.com/p/BVodK4AADNe/

इस पीजेंट को मिस वर्ल्ड 2016 रहीं स्टेफनी डेल वाले सहित बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज , फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा और अभिषेक कपूर ने जज किया। वहीं इस शो को करण जौहर और रितेश देशमुख ने होस्ट किया। ताकि वो प्रतियोगियों के बीच जारी तनाव को कम और दर्शकों का मनोरंजन कर सकें। सोनू निगम, आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर ने लाइव परफॉर्मेंस दी जिससे कि शाम में ग्लैमर और चकाचौंध का तड़का लग गया। कलर्स पर 9 जुलाई को दोपहर के एक बजे फिनाले प्रसारित किया जाएगा।