बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर मीका सिंह 10 जून को 46 साल के हो गए हैं। अपनी आवाज से फैंस के दिल को जीत चुके मीका सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले ही साल मीका ने अपने लिए साथी ढूंढने के लिए स्वयंवर रचाया था, जिसमें उन्होंने अपनी ही दोस्त आकांक्षा पुरी को चुना था। हालांकि अब तक दोनों ने शादी नहीं की है। वैसे तो सिंगर का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा लेकिन अब तक उन्होंने अपना घर नहीं बसाया। मीका कई बार विवादों में भी रहे हैं। जिनमें से एक राखी सावंत से जुड़ा है। आज गायक के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

राखी सावंत को किया था किस

किस्सा साल 2006 का है, जब मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में सरेआम राखी सावंत को किस कर दिया था। उनका ये वीडियो खूब वायर हुआ था। राखी सावंत ने इसे लेकर खूब शोर किया था। इतना ही नहीं इसके बाद मीत ब्रदर्स ने इसपर गाना तक बना डाला था। जिसका नाम है,”ए भाई तूने पप्पी क्यों ली”।

हिट एंड रन मामला

मीका सिंह हिट एंड रन मामले में फंस चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह अपनी गाड़ी से एक ऑटो वाले को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। जिसके बाद उनपर केस दर्ज किया गया था।

विदेशों में हो चुके हैं विवाद

साल 2018 में मीका सिंह पर ब्राजील की एक लड़की ने उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद उन्हें यूएई में हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही साल 2013 मीका पर तय लिमिट से अधिक मुद्रा विदेश ले जाने का आरोप था। इस मामले में उनसे पूछताछ की गई थी।

डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़

मीका सिंह का विवादों से करीब का नाता है। वह अपने लाइव शो के दौरान भी ऐसा कुछ कर चुके हैं, जिसके कारण वह सुर्खियों में आए थे। उन्होंने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।