Entertainment News Updates: सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसमें सलमान खान दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति और अभिनेता जहीर इक़बाल की व्हाट्सऐप चैट ऑनलाइन शेयर की दी है और इसके साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी विराम लगा दिया है। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार माइकल मैडसेन गुरुवार को अपने मालिबू स्थित घर में मृत पाए गए। अधिकारियों और अभिनेता के प्रतिनिधियों ने उनकी मौत की पुष्टि की, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं था। वहीं, अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अनुपम खेर, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और अली फजल समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।

यह मूवी ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल है। ऐसे में अगर आप भी इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ लें। इसके अलावा अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस पर एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं, अंशुला की बहनें खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहे यहां।

Live Updates
22:19 (IST) 4 Jul 2025

टीवी एक्ट्रेस के बेटे ने 49वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ट्यूशन जाने को लेकर मां से हुई थी बहस

'बाजीगर' एक्ट्रेस रेशम टिपनिस को लेकर कहा जा रहा है कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है। इस खबर पर एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क गई और उन्होंने बोला है कि जो ये खबर फैला रहा है वो सलाखों के पीछे जाएगा। ...पूरी जानकारी
21:47 (IST) 4 Jul 2025

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने की दिलजीत दोसांझ को मिली सजा, T-Series ने किया बैन?

दिलजीत दोसांझ को 'बॉर्डर 2' से निकाला नहीं गया है, लेकिन अब बड़ी खबर सामने आई है कि टी-सीरीज ने ये साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वो दिलजीत के साथ काम नहीं करेंगे। ...और पढ़ें
18:52 (IST) 4 Jul 2025

पटौदी खानदान के नवाब के हाथ से निकली भोपाल स्थित 15,000 करोड़ की प्रॉपर्टी, HC ने सुनाया फैसला

सैफ अली खान के परिवार का भोपाल समेत मध्यप्रदेश की कुछ संपत्तियों को लेकर जो विवाद चल रहा था उस पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। ...और पढ़ें
17:36 (IST) 4 Jul 2025

The Traitors जीतने के बाद उर्फी जावेद को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी, बोलीं- लोगों ने हमेशा ही मुझे...

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें लोग गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। वहीं कुछ ने उन्हें बधाई दी है। ...अधिक जानकारी
16:53 (IST) 4 Jul 2025

जब पार्टी में नशे में धुत जैकी श्रॉफ 16 साल की तब्बू को करने लगे थे Kiss, इस एक्टर ने था संभाला |CineGram

जिस वक्त की ये घटना है, उस वक्त जैकी श्रॉफ ने फराह नाज के साथ काम किया था, और तब्बू फराह की छोटी बहन हैं। वो ही अपने साथ तब्बू को उस पार्टी में ले गई थीं। ...पूरी जानकारी
15:40 (IST) 4 Jul 2025

'मैं दुनिया को बताना चाहती हूं...' निरहुआ संग हो गई आम्रपाली दुबे की शादी? जानें क्या है सच्चाई | Bhojpuri Adda

Bhojpuri Adda: निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर आए दिन खबर फैलती है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। इसकी सच्चाई खुद एक्ट्रेस ने बताई और ऐसी खबरें फैलाने वालों को भी जवाब दिया है। ...अधिक जानकारी
15:08 (IST) 4 Jul 2025

जिम से यूरोपियन स्टाइल के डेन तक, अंदर से कुछ ऐसा दिखता है अनिल कपूर का 30 करोड़ वाला बंगला, जानें कितनी है एक्टर की नेट वर्थ

अनिल कपूर का जुहू वाला घर किसी महल से कम नहीं है, जिसकी एक्टर ने शुरुआत में सिर्फ एक मंजिल खरीदी थी। ...यहां पढ़ें
13:58 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: तलाक की अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने पति जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

12:47 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: सोनाक्षी ने शेयर की जहीर की चैट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर इकबाल की एक चैट शेयर की है, जिसमें उनके पति उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें भूख लगी है। इसके जवाब में सोनाक्षी ने लिखा कि बिल्कुल नहीं, मुझे खिलाना बंद करो। इसके बाद जहीर ने मैसेज किया कि मुझे लगा छुट्टियां शुरू हो गई हैं। फिर एक्ट्रेस ने लिखा कि मैंने अभी तुम्हारे सामने बैठकर ही डिनर किया है। बंद करो। लास्ट में दोनों ने लव यू, लिखकर एक दूसरे पर प्यार लुटाया। वहीं, इस चैट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि यही वजह है हर कोई सोच रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

12:20 (IST) 4 Jul 2025

कौन हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के मंगेतर रोहन ठक्कर? जानें क्या करते हैं कपूर खानदान के होने वाले दामाद

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने गुरुवार रात को अपने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि उनके मंगतेर रोहन ठक्कर आखिर है कौन। ...और पढ़ें
11:23 (IST) 4 Jul 2025

'मेरे नाम से खूब कमाया', बॉबी डार्लिंग ने कपिल शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मैसेज करो तो…

बॉबी डार्लिंग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। ...यहां पढ़ें
10:02 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: 'द ट्रेटर्स' की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर

करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के विनर का नाम सामने आ गया है। इस शो को उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

09:20 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: बहन के लिए एक्साइटेड हुईं जान्हवी-खुशी

अर्जुन कपूर के साथ-साथ अंशुला की बहनों जान्हवी और खुशी कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की। जान्हवी ने लिखा कि मेरी बहन की सगाई हो गई, बेस्ट कपल के लिए बेस्ट विशेज। वहीं, खुशी ने लिखा कि मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं। मेरी बहन की शादी होने जा रही है।

09:15 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: अर्जुन कपूर ने जाहिर की खुशी

बहन अंशुला के सगाई करने पर अर्जुन कपूर ने अपनी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी लाइफ को उसका साथ हमेशा के लिए मिल गया, आप दोनों को हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं अंशुला और रोहन। (आज मां की थोड़ी ज्यादा याद आ रही है) लव यू गाइज।

09:04 (IST) 4 Jul 2025

'वसीयत बना दी है', एअर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले एक्टर ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स का आया ऐसा रिएक्शन

अभिनेता कंवलजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर एयर इंडिया पर निशाना साधा है। ...अधिक जानकारी
08:09 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मेट्रो इन दिनों'

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को सारा का अभिनय काफी पसंद आ रहा है, तो कुछ लोगों को अली-फजल, पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग शानदार लग रही है।

08:06 (IST) 4 Jul 2025
LIVE: माइकल मैडसेन का निधन

हॉलीवुड स्टार माइकल मैडसेन गुरुवार को अपने मालिबू स्थित घर में मृत पाए गए। अधिकारियों और अभिनेता के प्रतिनिधियों ने उनकी मौत की पुष्टि की, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं था। मैडसेन ने क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्मों जैसे कि रिजर्वायर डॉग्स, किल बिल वॉल्यूम 2 ​​और अन्य में प्रतिष्ठित भूमिकाओं के साथ अपना नाम बनाया। डेडलाइन के अनुसार, पुलिस ने माइकल मैडसेन की मौत को स्पष्ट रूप से हृदयाघात माना है। शेरिफ विभाग ने गुरुवार सुबह लॉस एंजिल्स काउंटी में एक आपातकालीन कॉल का जवाब देने के बाद इसकी पुष्टि की। अभिनेता को पैरामेडिक टीम ने बेहोश पाया, और उन्हें सुबह 8:25 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

07:52 (IST) 4 Jul 2025

जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में याचिका खारिज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फिर मुश्किल में फंसती हुईं नजर आ रही हैं। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई राहत नहीं मिली। ...यहां पढ़ें